ओडिशा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने PCR वैन को मारी टक्कर, 5 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत
Jharsuguda Police Accident: सदर पुलिस स्टेशन के सामने एक पीसीआर वैन को टिपर ने टक्कर मार दी, जिससे 5 की मौत और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ओडिशा में ट्रक ने PCR वैन को मारी टक्कर (Image- Social Media)
Odisha Accident: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
यह हादसा तड़के उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रेलर और पुलिस की बोलेरो वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना झारसुगुड़ा सदर थाना के सामने हुई, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
5 पुलिसकर्मियों की मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ओडिशा पुलिस वाहन नियमित ड्यूटी पर था और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एपीआर जवान काशीराम भोई और देबदत्त सा, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड भक्तबंधु मिर्धा की मौके पर ही मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
भतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव
आज की ताजा खबर 31 मई LIVE: गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
तीन जवानों की हालत गंभीर
दुर्घटना में दो एपीआर जवान और एक सार्जेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को तुरंत ओडिशा के झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उन्हें गहन चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Pakistan Airstrike: अफगान सीमा पर पाकिस्तान के भीषण हवाई हमले, अफगानिस्तान ने दी युद्ध और बदले की सख्त चेतावनी
हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले जवानों को लेकर पुलिस विभाग और आम नागरिकों में गहरा शोक और संवेदना व्यक्त की जा रही है।
