Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओडिशा-बंगाल में साइक्लोन ‘दाना’ का असर, तेज आंधी और बारिश का कहर

बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान 'दाना' जहां कुछ ही समय में ओडिशा के तट से टकराने को हैं. वहीं ओडिशा के तट पर 'दाना' का लैंडफाल बीते रात करीब 12:30 बजे से जारी है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 25, 2024 | 07:47 AM

ओडिशा-बंगाल में साइक्लोन दाना का असर

Follow Us
Close
Follow Us:

ओडिशा : बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान ‘दाना’ जहां कुछ ही समय में ओडिशा के तट से टकराने को हैं। वहीं ओडिशा के तट पर ‘दाना’ का लैंडफाल बीते रात करीब 12:30 बजे से जारी है। अब यह कुछ ही देर तक यानी सुबह 8 बजे तक चलने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटे रह गई हे। IMD के मुताबिक, लैंडफॉल से पहले तूफान छह घंटे में 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा था ।

जानकारी दें कि तटीय इलाकों से लोगों को हटा दिया गया है और रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. वहीं देर रात PM मोदी ने भी ओडिशा CM मोहन मांझी से बातचीत की और तूफान के लिए की गईं तैयारियों का जायजा लिया है।

#WATCH | Odisha: Turbulent sea, gusty winds and rainfall hit Dhamra, Bhadrak as an impact of #CycloneDana. Around 5.84 lakh people have been evacuated till now to shelters, as per Chief Minister Mohan Charan Majhi. pic.twitter.com/RzdewkYhje — ANI (@ANI) October 25, 2024

सम्बंधित ख़बरें

Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर एरिया, दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी

आज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?

आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी

महाराष्ट्र में बढ़ने लगा गर्मी का असर, तापमान 30 डिग्री के पार, अमरावती रहा सबसे गर्म

IMD के अनुसार आज सुबह 5:30 बजे उत्तरी तटीय ओडिशा के ऊपर अक्षांश 21.00° उत्तर और देशांतर 86.85° पूर्व के पास, धामरा से लगभग 20 किमी. उत्तर-उत्तरपश्चिम और हबलीखाटी नेचर कैंप (भितरकनिका) से 40 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम में केंद्रित था। फिलहाल तूफान के आगमन की प्रक्रिया सतत चस रही है। यह प्रक्रिया अगले 1-2 घंटों तक भी जारी रहेगी। इसके बाद यह उत्तर ओडिशा में लगभग पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और दोपहर तक धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में कमजोर होने की संभावना जताई गई है।

यहां पढ़ें –

#WATCH | Odisha | #CycloneDana | People from vulnerable places are evacuated and brought to Cyclone Shelters, in Kendrapara pic.twitter.com/rCJ19iR0Yv — ANI (@ANI) October 25, 2024

IMD ने कहा कि, भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया है और आज, 25 अक्टूबर को 05:30 बजे IST पर उत्तरी तटीय ओडिशा के ऊपर अक्षांश 21.00° उत्तर और देशांतर 86.85° पूर्व के पास, धामरा से लगभग 20 किमी. उत्तर-उत्तरपश्चिम और हबलीखाटी नेचर कैंप (भितरकनिका) से 40 किमी उत्तर-उत्तरपश्चिम में केंद्रित था। चक्रवात आगमन की प्रक्रिया जारी है और चक्रवात का पिछला क्षेत्र भूमि में प्रवेश कर रहा है। यह प्रक्रिया अगले 1-2 घंटों तक जारी रहेगी। यह उत्तर ओडिशा में लगभग पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और आज, 25 अक्टूबर की दोपहर तक धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान में कमजोर होने की संभावना है।

यहां पढ़ें – जम्मू कश्मीर: गुलमर्ग में सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले को लेकर J&K उपराज्यपाल का बयान

THE SEVERE CYCLONIC STORM “DANA” (PRONOUNCED AS DANA) MOVED NORTH-NORTHWESTWARDS WITH A SPEED OF 10 KMPH AND LAY CENTRED AT 0530 HRS IST OF TODAY, THE 25TH OCTOBER, OVER NORTH COASTAL ODISHA NEAR LATITUDE 21.00° N AND LONGITUDE 86.85°E, ABOUT 20 KM NORTH-NORTHWEST OF DHAMARA AND… pic.twitter.com/9kXpXmTxUz — India Meteorological Department (@Indiametdept) October 25, 2024

फिलहाल दाना के असर से ओडिशा में बारिश हो रही है। वहीं भद्रक, केंद्रपाड़ा सहित कुछ स्थानों पर 30 सेमी से ज्यादा बारिश होने का भी आज अनुमान है। बाकी तटीय इलाकों में 20 सेमी तक बारिश के आसार बन रहे हैं। ओडिशा के 14 जिलों में अब तक 10 लाख लोगों को राहत केंद्रों में शिफ्ट किया गया है।

#WATCH | Odisha CM Mohan Charan Majhi monitoring the post-landfall situation of #CycloneDana at Rajiv Bhavan, in Bhubaneswar pic.twitter.com/ZqWXLm38uL — ANI (@ANI) October 25, 2024

इस बीच मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और संभावित प्रभावों को कम करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं। CM माझी ने विशेष राहत आयुक्त कार्यालय में नियंत्रण कक्ष का दौरा भी किया था। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आसन्न तूफान से निपटने के लिए ओडिशा सरकार की तैयारियों के बारे में जानकारी ली है।

वहीं बीते गुरुवार को CM माझी ने बताया था कि चक्रवात के मद्देनजर राज्य ने कुल 5,84,888 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है और आज शुक्रवार सुबह तक यह संख्या 600,000 से अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि चक्रवात के कारण राहत केंद्रों में स्थानांतरित की गई 4,431 गर्भवती महिलाओं में से 1,600 ने बच्चों को जन्म दिया है।CM माझी ने कहा, “ये (विस्थापित) लोग 6,008 चक्रवात आश्रय स्थलों में रह रहे हैं, जहां उन्हें भोजन, दवा, पानी और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।”

Dana cyclonic storm odisha bengal puri coast jagannath temple weather imd

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 07:46 AM

Topics:  

  • IMD

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.