Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर एरिया, दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में बारिश की चेतावनी
Weather Forecast 17 February: भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान गिरेगा और ठंड का असर फिर से बढ़ सकता है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Today Weather Update: देशभर में सर्दी के कम होने के बीच मौसम के मिजाज में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज से अगले तीन दिनों तक उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश और कोहरे का दोहरा हमला देखने को मिलेगा।
भारतीय मौसम विभाग के नए बुलेटिन अपडेट के अनुसार, 17 फरवरी से 19 फरवरी के बीच देश के 12 राज्यों में बारिश की प्रबल संभावना है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु शामिल हैं। इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी को और उत्तराखंड में 18 व 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की भी संभावना जताई गई है। मौसम में यह अचानक बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है।
दिल्ली-NCR का हाल: छाए रहेंगे बादल, होगी बूंदाबांदी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों (NCR) में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 फरवरी को आसमान में सामान्य से अधिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, 18 फरवरी से मौसम फिर से साफ होने लगेगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, लेकिन आज की बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: 17 राज्यों में शुरू होगा तूफानी तांडव! कहीं आंधी-बारिश मचाएगी गदर तो कहीं लू ढाएगी सितम
विदर्भ में आसमान से बरस रही आग: अकोला, अमरावती और वर्धा में हीटवेव का ‘रेड अलर्ट’, पारा 47 डिग्री के पार
Pre Monsoon Rain Alert Pune: महाराष्ट्र में बदला मौसम का मिजाज, पुणे समेत कई जिलों में तेज बारिश और तूफान
Nagpur Weather: 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान, लू से बचने के लिए रहें सतर्क, जानें आज मौसम कैसा होगा?
कोहरे के लिए 19 जिलों को चेतावनी जारी
बारिश के साथ-साथ उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा भी परेशानी का सबब बनेगा। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 19 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसमें उत्तर प्रदेश के झांसी, बिजनौर, आगरा, मथुरा, अयोध्या और गोरखपुर जैसे जिले शामिल हैं। वहीं, पंजाब के अमृतसर, पटियाला और गुरदासपुर के साथ-साथ उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी कोहरा विजिबिलिटी कम करेगा। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू और हमीरपुर जैसे इलाकों में भी कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं
राजस्थान में आज दोपहर के बाद मौसम पलटा खा सकता है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 18-19 फरवरी को भी बादल छाए रहने और छिटपुट वर्षा की संभावना बनी हुई है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र
दक्षिण भारत के राज्यों, विशेषकर तमिलनाडु में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र यानी लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जो 21 फरवरी तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश ला सकता है। चेन्नई और आसपास के तटीय जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की धुंध के साथ छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या को, लेकिन क्यों नहीं लग रहा है भारत में सूतक? सावधानियां भी नोट करें
कैसा है प्रदूषण का हाल?
दिल्ली-NCR में प्रदूषण की स्थिति फिलहाल ‘ऑरेंज’ श्रेणी में बनी हुई है। गाजियाबाद के लोनी में एक्यूआई (AQI) 299 और वसुंधरा में 259 दर्ज किया गया है। तापमान की बात करें तो आज भोपाल में अधिकतम पारा 30°C और शिमला में न्यूनतम पारा 06°C रहने का अनुमान है। लखनऊ और पटना जैसे शहरों में भी अधिकतम तापमान 28°C के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे दिन में मौसम सुहावना लेकिन सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी।
