Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हमारे भगवान अहंकार सहन नहीं करते’, जगन्नाथ ‘धाम’ को लेकर ममता-माझी सरकार में दो-दो हाथ! जानिए क्या है विवाद की जड़?

ओडिशा के डिप्टी सीएम कनकवर्धन सिंह देव और कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने दीघा में जगन्नाथ मंदिर को लेकर उठे विवाद पर कहा है कि जगन्नाथ मंदिर को लेकर कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसे 'जगन्नाथ धाम' नहीं कहा जा सकता है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: May 03, 2025 | 10:27 AM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Follow Us:

भुवनेश्वर: बंगाल के दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर को लेकर ओडिशा और बंगाल सरकार में रार ठन गई है। ओडिशा सरकार कहना है कि पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर प्राचीन धाम है और इसका महत्व है। सनातन की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह चार धामों में से एक है। ऐसे में बंगाल सरकार के नवनिर्मित मंदिर को जगन्नाथ ‘धाम’ कहना गलत है।

इसके साथ ही सरकार ने पुरी जगन्नाथ मंदिर के वरिष्ठ ‘दइतापति’ सेवक रामकृष्ण दास महापात्र के विरोधाभासी बयान की जांच करने का भी निर्देश दिया है। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनकवर्धन सिंह देव और कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने दीघा में जगन्नाथ मंदिर को लेकर उठे विवाद पर कहा है कि बंगाल के दीघा में स्थापित जगन्नाथ मंदिर को लेकर कोई समस्या नहीं है, लेकिन इसे ‘जगन्नाथ धाम’ नहीं कहा जा सकता है।

ममता बनर्जी को दिया मैसेज

उन्होंने कहा कि पुरी के जगन्नाथ धाम का भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंध रहा है। यहां भगवान श्रीकृष्ण, उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा का द्वापर युग में निवास रहा है। सनातन के चारों धामों-बद्रीनाथ, द्वारका, रामेश्वरम और पुरी में हरेक जगह एक-एक शंकराचार्य की पीठ है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस पर विचार करना चाहिए और मंदिर का नाम बदलना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाऊंगी… ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरीं TMC प्रमुख

कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता को झटका, TMC के 3 बैंक खातों पर रोक बरकरार, ED की कार्रवाई पर नहीं मिली अंतरिम राहत

नवभारत संपादकीय: टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह, सांसदों के इस्तीफों से ममता बनर्जी पर बढ़ा दबाव

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO

‘उठाए जाएंगे ज़रूरी कदम’

दोनों मंत्रियों ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी भी पूरे मामले पर विचार कर रहे हैं। लोगों की भावना के अनुरूप ओडिशा सरकार की ओर से जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री, प्रभाति पारिदा ने कहा कि हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि हमारे भगवान (जगन्नाथ) ‘अहंकार’ सहन नहीं करते हैं।

ओडिशा के कानून मंत्री ने कहा कि पुरी जगन्नाथ मंदिर के सेवकों का दीघा मंदिर के प्रतिष्ठा उत्सव में भाग लेना तथा नवकलेवर के समय की बची हुई लकड़ी से वहां की मूर्ति तैयार करने आदि जो चर्चा हो रही है, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। जांच में कोई दोषी साबित होता है तो उस पर कार्रवाई होगी।

कैसे शुरू हुआ था विवाद

जगन्नाथ मंदिर के वरिष्ठ दइतापति सेवक रामकृष्ण ने हाल में कहा था कि पुरी जगन्नाथ महाप्रभु के नवकलेवर के लिए जो लकड़ी आई थी, उसमें बची हुई लकड़ी से ही दीघा में जगन्नाथ महाप्रभु की मूर्ति बनायी गई है। विवाद बढ़ने के बाद अब वह अपने बयान से पलट गए।

देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने अब कहा है कि मंदिर प्रतिष्ठा के लिए मैं वहां गया था। गलत होगा तो मैं वहां नहीं रहूंगा, नीम की लकड़ी से ही तैयार मूर्ति दीघा मंदिर में स्थापित की गई है। ‘जगन्नाथ’ जी की गरिमा को मैं नष्ट नहीं होने दूंगा। दीघा में पुरी धाम लिखा गया है, उसे हटाने के लिए मैं लेटर लिखूंगा।

Conflict between west bengal and odisha government over jagannath dham

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2025 | 10:27 AM

Topics:  

  • Jagannath Temple
  • Mamata Banerjee
  • Mohan Charan Majhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.