मणिपुर में हिंसा का रौद्र रूप, उग्रवादियों ने पूर्व सीएम के घर पर रॉकेट से किया हमला, एक की मौत

मणिपुर में दिन-प्रतिदिन हिंसा का रूप और उग्र होता जा रहा है। जहां आज उग्रवादियों ने मणिपुर के पूर्व सीएम के घर पर रॉकेट से हमला कर आसपास के इलाके में तहलका मचा दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मणिपुर में हिंसा का रौद्र रुप, उग्रवादियों ने पूर्व सीएम के घर पर रॉकेट से किया हमला, एक की मौत
मणिपुर में रॉकेट से हमला (सोर्स:-सोशल मीडिया)
Updated on

मणिपुर: मणिपुर में हिंसा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मणिपुर की राजधानी इंफाल में संदिग्ध उग्रवादियों ने मणिपुर के पूर्व सीएम मैरेम्बम कोइरेंग के घर पर रॉकेट से हमला कर दिया, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने इस हमले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट शुक्रवार दोपहर बिष्णुपुर जिले के मोइरांग के एक रिहायशी इलाके में हुआ। जहां पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के आवास परिसर में अचानक एक रॉकेट गिरा, जिसके बाद धमाका हुआ।

रॉकेट से हमले में एक बुजुर्ग की मौत

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार हुए इस जिले में दागा गया यह दूसरा रॉकेट है। इससे पहले राजधानी इंफाल से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित ट्रोंगलाओबी के निचले रिहायशी इलाके की ओर पास की एक पहाड़ी से रॉकेट दागा गया था। वहीं इस मामले में अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब विस्फोट हुआ, तब बुजुर्ग परिसर में कुछ धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी कर रहे थे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।' विस्फोट में 13 वर्षीय लड़की समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए।

उग्रवादियों ने बम से भी किया हमला

जानकारी सामने आ रही है कि हमले में संदिग्ध आतंकियों ने शुक्रवार को भी बम से हमला किया था। इस घटना में करीब 2 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। पुलिस ने बताया कि दागे गए रॉकेट की रेंज 3 किलोमीटर से ज्यादा होने का अनुमान है। हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट के कारण एक स्थानीय सामुदायिक हॉल और एक खाली कमरा क्षतिग्रस्त हो गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com