Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असम का तेजपुर हवाई अड्डा हुआ बंद, जानिए कब शुरू होगी उड़ानें

असम के तेजपुर हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। हवाई अड्डे को वहां के एयरपोर्ट ऑथोरिटी के निर्देश पर 18 महिने तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

  • Written By: नवनीत कुमार भारद्वाज
Updated On: Jul 17, 2024 | 08:25 PM

तेजपुर हवाई अड्डा ( सोर्स - सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

तेजपुर: असम के तेजपुर हवाई अड्डे पर रखरखाव कार्यों के चलते अक्टूबर से अगले डेढ़ साल तक के लिए उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी। एयरपोर्ट ऑथोरिटी के निर्देश पर 18 महीने के लिए आवागमन को रोका गया है। इस वजह से यात्रियों के लिए अब डेढ़ साल तक आवाजाही को रोक दिया गया है।

तेजपुर हवाई अड्डे के निदेशक जी शिवा कुमार ने कहा कि यात्रियों के लिए सभी उड़ानें एक अक्टूबर, 2024 से 31 मार्च, 2026 तक बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि ऐसा टर्मिनल पर सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से और हवाई पट्टी के पुनर्निर्माण व अन्य परियोजनाओं के विकास को लेकर किया जा रहा है।

तेजपुर हवाई अड्डा भारतीय वायु सेना के ‘तेजपुर बेस’ के निकट है और इसकी हवाई पट्टी का उपयोग वाणिज्यिक और लड़ाकू दोनों प्रकार के विमानों के लिए किया जाता है। तेजपुर वायुसेना बेस ने पहले ही तेजपुर सलोनीबाड़ी यात्री हवाई अड्डा प्राधिकरण के रखरखाव कार्य के बारे में सूचित कर दिया था, जिसके कारण यात्री विमान सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी जाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें

असम यूसीसी बिल 2026: CM हिमंता का बड़ा ऐलान, असम में भी लागू होगा UCC बिल, आदिवासियों के लिए बनाया खास प्लान

CM फडणवीस ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन, भक्तों से बात; देखें VIDEO

असम में हिमंता 2.0 का आगाज; मोदी-शाह की मौजूदगी में रचा इतिहास, जानें कौन हैं वो 4 मंत्री जिन्होंने ली शपथ

एकनाथ शिंदे ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं, बोले- अमित शाह की रणनीति और PM मोदी के जादू ने रचा इतिहास

कुमार ने कहा कि इस दौरान प्राधिकरण तेजपुर से गुवाहाटी तक हेलिकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है, लेकिन इसे अभी अंतिम रूप दिया जाना है। वर्तमान में, 90 सीटों वाली स्पाइसजेट की उड़ान तेजपुर से कोलकाता के लिए रोजाना सीधी उड़ान भरती है। इसके अलावा, दो एयरलाइन कंपनियां गुवाहाटी, पासीघाट और तेजपुर के रास्ते कोलकाता के लिए रोजाना उड़ानें संचालित करती हैं।

हवाई अड्डे के बंद हो जाने से अब काफी यात्रियों को पूरे डेढ़ साल तक दिक्कतों को सामना करना पड़ेगा। इस समस्याओं को देखते हुए कुमार ने कहा कि इस दौरान प्राधिकरण तेजपुर से गुवाहाटी तक हेलिकॉप्टर सेवा उपल्बध करने पर विचार किया है, लेकिन इसे अंतिम रुप देना अभी बाकि है।

Tezpur airport closed in assam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2024 | 08:03 PM

Topics:  

  • Assam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.