Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर में शांति लाने का प्रयास कर रहा संघ, सुनील आंबेकर बोले-सुधर रही स्थिति

राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रचार सुनील आंबेकर ने कहा कि मणिपुर में हालात सुधरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग कुकी व मैतई समुदाय में बातचीत के माध्यम से तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jul 07, 2025 | 09:37 PM

सुनील आंबेकर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंफालः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सोमवार को कहा कि उसके स्वयंसेवक जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच बातचीत को बढ़ावा देकर राज्य में तनाव में कमी लाने का प्रयास कर रहे हैं, जिसकी वजह से धीरे-धीरे शांति लौट रही है। आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचार एवं मीडिया विभाग के प्रमुख सुनील आंबेकर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में प्रांत प्रचारकों की तीन दिवसीय बैठक में शामिल प्रतिनिधियों ने मणिपुर की मौजूदा स्थिति और राज्य में हो रहे सकारात्मक घटनाक्रमों के बारे में जानकारी साझा की।

आंबेकर ने रविवार को संपन्न हुई बैठक के निष्कर्षों के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘देशभर से लोग बैठक में शामिल होने आए। उन्होंने यह भी जानकारी साझा की कि (आरएसएस के) स्वयंसेवक कैसे जल्द से जल्द वहां (मणिपुर में) शांति बहाल करने और सद्भाव स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।”

संवाद से तनाव कम करने की कोशिश कर रहा संघ

सम्बंधित ख़बरें

NDA का कौन सा विधायक किसले वोट देगा? मतदान से 15 घंटे पहले बताएगी पार्टी, बुलाई गई बैठक

इसी पैसे से भारत पर मिसाइल दागेगा पाकिस्तान, अबरार अहमद को खरीदने पर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य

LPG सिलेंडर के लिए लाइन में लगे थे भूषण कुमार, बारी आने से पहले आया हार्ट अटैक और थम गईं सांसें

अमेरिका-ईरान के बीच 36 का नहीं 47 का आंकड़ा! ट्रंप ने जंग को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- मुझे खुशी है कि…

आंबेकर ने कहा कि शांति के लिए आरएसएस के स्वयंसेवक मेइती और कुकी समुदायों तथा सभी लोगों के बीच बातचीत को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि उनके बीच अच्छा माहौल बने। वे इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में पिछले साल के मुकाबले स्थिति में सुधार हुआ है। संघ के प्रचारक ने कहा कि उनके (प्रतिनिधियों के) अनुभव से कई सकारात्मक बातें सामने आई हैं। (स्थिति को पूरी तरह से सामान्य होने में) कुछ और समय लगेगा। लेकिन उनके (आरएसएस की बैठक में शामिल हुए प्रतिनिधियों) माध्यम से कुछ सकारात्मक खबरें मिली हैं।

हालात बिगड़ते हैं तो एक दिन में नहीं सुधरतेः आंबेकर

विपक्ष के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि राज्य में हालात सामान्य नहीं हैं, आंबेकर ने कहा कि जब कहीं हालात बिगड़ते हैं, तो एक दिन में नहीं सुधर जाते। लेकिन निश्चित रूप से अगर पिछले वर्षों से तुलना करें, तो कुछ हद तक शांति लौटनी शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि शांति प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों पक्षों के बीच हो रही बातचीत आगे बढ़ेगी।

राहुल गांधी के साथ सड़क उतरेंगे तेजस्वी यादव, 9 जुलाई को थम जाएगा पूरा बिहार!

मणिपुर में मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच मई 2023 से जारी जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। केंद्र ने 13 फरवरी को तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। वहीं, राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था जिसका कार्यकाल 2027 तक है।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Sunil ambekar said situation in manipur is improving due to efforts of rss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 09:37 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Manipur
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.