Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर में बड़ा एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए 11 कुकी उग्रवादियों को उतारा मौत के घाट

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक बड़े ऑपरेशन में कम से कम 11 हथियारबंद कुकी उग्रवादियों को मार गिराया, जो जिरीबाम जिले के बोरोबाकेरा में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए थे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 11, 2024 | 06:24 PM

एनकाउंटर के बाद हथियार बरामद करते हुए सुरक्षाबल (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इम्फाल: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक बड़े ऑपरेशन में कम से कम 11 हथियारबंद कुकी उग्रवादियों को मार गिराया, जो जिरीबाम जिले के बोरोबाकेरा में एक पुलिस स्टेशन पर हमला करने आए थे। सूत्रों के मुताबिक, कुकी उग्रवादियों ने सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जिरीबाम के बोरोबाकेरा में सीआरपीएफ कैंप पर हमला किया। सीआरपीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में कम से कम 11 कुकी उग्रवादी मारे गए। वहीं, सीआरपीएफ का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल है।

मारे गए कुकी उग्रवादियों के पास से 4 एसएलआर, 3 एके-47, एक आरपीजी और अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। कुकी-हमार समुदाय के हथियारबंद उग्रवादियों ने कुछ घरों में आग लगा दी और जिरीबाम जिले के बोरोबाकेरा पुलिस स्टेशन पर हमला कर कई राउंड फायरिंग की। इस हमले के बाद सीआरपीएफ ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कम से कम 11 उग्रवादी मारे गए।

यह भी पढ़ें:- राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संजीव खन्‍ना को CJI पद की दिलाई शपथ, बने 51वें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया

संबंधित घटना में, बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत जकुरादोर में मैतेई समुदाय के तीन से चार खाली घरों को अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी, जिनके कुकी-हमार समुदाय से होने का संदेह है। जकुरादोर, करोंग बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन पर सीआरपीएफ, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है, जहां एक राहत शिविर भी स्थित है। सूत्रों ने बताया कि हमलावर शिविर को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

एनकाउंटर में 11 उग्रवादियों की मौत

पुलिस स्टेशन के गेट के पास घरों में खुलेआम आग लगाने वाले हथियारबंद कुकी उग्रवादियों की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा बलों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की। लेकिन जब हथियारबंद उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया, तो सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कम से कम 11 उग्रवादी मारे गए। हाल के महीनों में जिरीबाम में बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन को कई बार निशाना बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:- जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने 3 से 4 जैश आतंकियों को घेरा

इससे पहले कल कुकी उग्रवादियों ने इंफाल ईस्ट जिले के मैतेई बहुल गांव सनसाबी पर हमला किया था। पुलिस के अनुसार, हथियारबंद उग्रवादियों ने पहले धान की कटाई कर रहे मैतेई किसानों पर गोलीबारी की और फिर बम फेंके। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

उग्रवादियों और बीएसएफ जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो करीब 40 मिनट तक चली। उग्रवादियों की फायरिंग में बीएसएफ की 4 महार रेजिमेंट का एक जवान घायल हो गया। पिछले चार दिनों में मणिपुर में यह 8वां हमला है। इन हमलों में बीएसएफ और सीआरपीएफ के एक-एक जवान के घायल होने के अलावा 2 महिलाएं और 1 डॉक्टर की मौत हो गई है।

Security forces killed 11 kuki militants in an encounter in manipur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2024 | 06:21 PM

Topics:  

  • Manipur Violence

सम्बंधित ख़बरें

1

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, PM मोदी की यात्रा के बाद चूड़ाचांदपुर में RAF पर पथराव, थाने पर हमला

2

हालात दुरुस्त हो रहे, तो वहां जाकर क्या साबित करना चाहते हैं? PM के मणिपुर दौरे पर बिफरी कांग्रेस

3

जहां हुआ PM मोदी का कार्यक्रम…वहीं कांग्रेस ने भरी हुंकार, मणिपुर पर सियासी आर-पार

4

हिंसा के बाद पहली बार मणिपुर में कदम रखेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस ने दागे सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.