- Hindi News »
- North East »
- Pradhan Mantri Awas Yojana One Lakh Development Works In Jammu And Kashmir Target Of Constructing 54000 Houses
प्रधानमंत्री आवास योजना: केंद्र सरकार का जम्मू कश्मीर में 54,000 मकान बनाने का लक्ष्य
- Written By: किर्तेश ढोबले
: One lakh development works in Jammu and Kashmir, target of constructing 54,000 houses

जम्मू: जम्मू-कश्मीर प्रशासन (Jammu and Kashmir Administration) ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (Pradhan Mantri Awas Yojana- Gramin) के तहत एक लाख विकास कार्यों को पूरा करने और 54,000 घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासन चालू वित्त वर्ष में केंद्र शासित प्रदेश में 700 पंचायत घरों के निर्माण या नवीनीकरण के अलावा सभी ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने की भी योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि 2022-23 में पूंजीगत व्यय के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लिए लगभग 4,627.85 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष के बजट आवंटन से 327.40 करोड़ रुपये अधिक है।
प्रवक्ता ने कहा कि मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत 2022-23 के दौरान 426 लाख व्यक्ति दिवस पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है और मांग के आधार पर 60,000 नौकरी कार्ड भी जारी करने का प्रस्ताव रखा गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के एक लाख विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को राहत, 10 प्रतिशत अनामत राशि जमा करने की अंतिम तिथि अब 4 जून तक बढ़ी
Pahalgam Attack: चार्जशीट से सामने आया वो कड़वा सच, अगर लोकल गाइड ने कर दिया होता ये एक काम; तो न जाती 26 जान!
पाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
उन्होंने बताया कि नए बजट में पीएमएवाई-जी के तहत 54,000 घरों का निर्माण किया जाएगा और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत 2022-23 के दौरान 87,250 व्यक्तिगत घरेलू शौचालय एवं 2,500 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अभियान के तहत 2022-23 के दौरान 21,194 स्वयं सहायता समूह बनाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि हिमायत (दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना) के तहत 2022-23 के दौरान 14,067 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और 9,847 नौकरी दिए जाने का प्रस्ताव है। (एजेंसी)
Pradhan mantri awas yojana one lakh development works in jammu and kashmir target of constructing 54000 houses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में धुंआ से मचा हड़कंप, इमरजेंसी गेट से निकाले गए यात्री
May 26, 2026 | 08:47 PMणमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
May 26, 2026 | 08:38 PMराजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका; 14 जुलाई तक टली सुनवाई, उपचुनाव का रास्ता साफ?
May 26, 2026 | 08:32 PMImtiaz Ali ने Deepika Padukone पर दिए गुड गर्ल इमेज वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मैं कोई रिस्क लेना नहीं चाहता
May 26, 2026 | 08:31 PMअब सरकारी जमीनों पर घास की खेती! चारे के साथ बढ़ेगा रोजगार, सीएम के सुझाव पर राजस्व मंत्री का निर्णय
May 26, 2026 | 08:29 PMBakrid Special Dish: बकरीद के दिन डिनर में बनाएं ये खास स्पेशल डिश, मेहमान बोल उठेंगे-वाह क्या स्वाद है
May 26, 2026 | 08:26 PMIND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
May 26, 2026 | 08:22 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














