Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बस में लिखे मणिपुर शब्द को सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर मिटवाया, आक्रोशित मेईती संगठन ने काटा बवाल

मेईती संगठन ‘सीओसीओएमआई' ने सुरक्षा बलों द्वारा राज्य की बस में मणिपुर शब्द को छिपाने के लिए प्रेशर डाला था। इसको लेकर आक्रोशित मेईती संगठन में राज्यपाल से मांफी और तीन अधिकारियों का इस्तीफा मांगा है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: May 21, 2025 | 10:02 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर- (मणिपुर पुलिस)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंफालः मेईती संगठन ‘सीओसीओएमआई’ ने पत्रकारों से भरी एक सरकारी बस पर लिखे राज्य का नाम हटाने के विरोध में बुधवार शाम को मणिपुर में मध्य रात्रि से 48 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया। मेईती संगठन ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से माफी मांगने और तीन शीर्ष अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की।

आरोप है कि सुरक्षा बल ने मंगलवार को उस बस को रोका था, जिसमें राज्य सरकार पत्रकारों को ‘शिरुई लिली’ पर्यटन महोत्सव ‘कवर’ करने के लिए ले जा रही थी।

सुरक्षा बल ने सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (डीआईपीआर) के कर्मचारियों को बस के शीशे पर लिखे ‘मणिपुर राज्य परिवहन’ में राज्य के नाम को सफेद कागज से ढंकने के लिए मजबूर किया था। इंफाल से लगभग 25 किलोमीटर दूर ग्वालताबी में हुई इस घटना की निंदा करते हुए ‘कोर्डिनेटिंग कमिटी ऑन मणिपुर इंटिग्रिटी (सीओसीओएमआई)’ के संयोजक खुरैजम अथौबा ने सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह और मुख्य सचिव प्रशांत कुमार सिंह के इस्तीफे के अलावा राज्यपाल से माफी की भी मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश में सरकार बनने से पहले ही सियासी रार, शपथ ग्रहण में दिखा तनाव, जमात ने तारिक को दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के SLR कोच में लगी आग, नागपुर के पास हुआ हादसा, देखें VIDEO

ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित….महाराष्ट्र का ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल

Salim Khan: सलमान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

संगठन की तरफ से कहा गया कि राज्य की बस से मणिपुर शब्द को हटाने का फैसला मणिपुर विरोधी है, यह मणिपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी चुनौती देता है। उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर के लोग यह जानना चाहते हैं कि किसके निर्देश पर यह फैसला किया गया। इसे 48 घंटे के भीतर जनता के सामने स्पष्ट किया जाना चाहिए। अथौबा ने कहा कि इस घटना ने मणिपुर के सम्मान को कमतर कर दिया है।

अथौबा ने कहा कि मणिपुर की पहचान के प्रति इस तरह के गैरजिम्मेदाराना फैसले ने हमें आज आधी रात से पूरे राज्य में 48 घंटे की आम हड़ताल का आह्वान करने पर मजबूर कर दिया है। इस दौरान राज्यपाल को माफी मांगनी चाहिए और तीनों अधिकारियों को इस्तीफा देना चाहिए। अथौबा ने आरोप लगाया कि ‘शिरुई लिली’ उत्सव में भाग लेने वाले मेईती को जान से मारने की धमकियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार मणिपुर की विरासत के साथ समझौता करने की कोशिश कर रही है।

Meitei organisation calls for 48 hour strike in manipur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2025 | 10:02 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Manipur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.