Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manipur Violence: शांति की राह पर लौट रहा मणिपुर, पांच और जिलों में विद्रोहियों ने डाले हथियार

बिष्णुपुर जिले में 2 पिस्तौल, 6 ग्रेनेड और 75 से अधिक कारतूस समेत पांच आग्नेयास्त्र जमा किए गए। तामेंगलोंग जिले के कैमाई थाने में 17 देशी बंदूकें, नौ 'पोम्पी' (स्थानीय रूप से निर्मित मोर्टार) और कारतूस जमा किए गए।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 02, 2025 | 12:17 PM

मणिपुर में सरेंडर किए गए हथियार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंफाल: पिछले कई महीनों से संघर्ष झेल रहे मणिपुर में रविवार को पांच जिलों में लोगों ने 42 हथियार और कारतूस जमा किए। इससे पहले भी लोगों ने हथियार जमा किए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को इंफाल पश्चिम और पूर्व, चुराचांदपुर, बिष्णुपुर और तामेंगलोंग जिलों में आग्नेयास्त्र जमा किए गए।

बिष्णुपुर जिले में 2 पिस्तौल, 6 ग्रेनेड और 75 से अधिक कारतूस समेत पांच आग्नेयास्त्र जमा किए गए। तामेंगलोंग जिले के कैमाई थाने में 17 देशी बंदूकें, नौ ‘पोम्पी’ (स्थानीय रूप से निर्मित मोर्टार) और कारतूस जमा किए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि याइंगंगपोकपी, पोरोमपट, चुराचांदपुर और लामसांग पुलिस थानों में करीब 10 आग्नेयास्त्र और कारतूस जमा किए गए।

जब्त भी किए गए हथियार

शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के सैरेमखुल में तलाशी अभियान के दौरान 20 राउंड गोला-बारूद से भरी एक मैगजीन के साथ एक इंसास एलएमजी, एक एके-56 राइफल, तीन एसएलआर राइफल, एक एसएमजी 9 एमएम कार्बाइन, एक .303 राइफल, एक डीबीबीएल गन, बिना डेटोनेटर के चार ग्रेनेड, एक चीनी हथगोला और अन्य सामान भी जब्त किए गए।

सम्बंधित ख़बरें

21 January History: पूर्वोत्तर राज्यों-मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा का स्थापना दिवस

मणिपुर हिंसा: इंसाफ की आस में थमीं गैंगरेप पीड़िता की सांसें; ढाई साल बाद भी सीबीआई के हाथ खाली, प्रदर्शन तेज

मणिपुर हिंसा में गैंगरेप की शिकार कुकी महिला की मौत, अगवा करके की थी दरिंदगी

बिहार ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का खिताब, वैभव सूर्यवंशी की टीम को एलीट ग्रुप में एंट्री

सुरक्षा बलों ने कांगपोकपी जिले के थिंगसैट पहाड़ी में मार्क हिल पर दो अवैध बंकरों को भी ध्वस्त कर दिया। शनिवार को कांगपोकपी और इंफाल पूर्व जिलों के निकटवर्ती क्षेत्र में वाकन हिल पर तीन अन्य अवैध बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया

नॉर्थ-ईस्ट की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 20 फरवरी को युद्धरत समूहों को सुरक्षा बलों से लूटे गए हथियार और अन्य अवैध रूप से रखे गए आग्नेयास्त्रों को 7 दिनों के भीतर खुद ही जमा करने का निर्देश दिया था। सात दिनों की अवधि के दौरान, मुख्य रूप से घाटी के जिलों में 300 से अधिक आग्नेयास्त्रों को जनता द्वारा आत्मसमर्पण कर दिया गया। बाद में, उन्होंने लूटे गए और अवैध हथियारों को जमा करने की समय सीमा 6 मार्च शाम 4 बजे तक बढ़ा दी, क्योंकि पहाड़ी और घाटी दोनों क्षेत्रों के लोगों ने अतिरिक्त समय की मांग की थी।

2023 से जारी है हिंसा

मई 2023 से मीतेई और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 13 फरवरी को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया। इसके साथ ही राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया है।

Manipur is returning to path of peace rebels laid down arms in five more districts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2025 | 12:17 PM

Topics:  

  • Manipur
  • Manipur Crisis
  • Manipur Violence

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.