Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर हिंसा में गैंगरेप की शिकार कुकी महिला की मौत, अगवा करके की थी दरिंदगी

Manipur Violence: मणिपुर में जातीय हिंसा के दौरान मई 2023 में इंफाल से अगवा कर गैंगरेप का शिकार हुई कुकी महिला की हाल में मौत हो गई। उसकी मौत घटना से मिली शारीरिक चोटों का परिणाम थी।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Jan 18, 2026 | 01:47 PM

महिला से गैंगरेप। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Manipur Gangrape: मई 2023 से मणिपुर में शुरू हुई मैतेई-कुकी जातीय हिंसा के बीच कुकी महिला पर हुए क्रूर अत्याचार की कहानी ने फिर समाज को झकझोर दिया है। इंफाल से अगवा करके गैंगरेप का शिकार बनी इस महिला की हाल में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसकी मौत घटना से मिली शारीरिक एवं मानसिक चोटों का नतीजा थी। जीते जी न्याय न मिलने से उसका दर्द और गहरा हो गया।

मई 2023 में हिंसा भड़कते कुछ लोगों ने 20 साल की महिला को इंफाल से अगवा कर लिया। एफआईआर के अनुसार हथियारबंद काली शर्ट पहने चार व्यक्ति उसे एक पहाड़ी क्षेत्र में ले गए, जहां तीन ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कुकी संगठनों का आरोप है कि मीरा पाइबी के कुछ सदस्यों ने उसे मैतेई पुरुषों के हवाले किया। अरामबाई तेंगगोल जैसे मैतेई समूह काली शर्ट पहनते हैं।

3 लोगों ने किया रेप

जुलाई 2023 में पीड़िता ने बताया था कि मुझे चार लोग फेद बोलेरो में ले गए और जब वे मुझे ले जा रहे थे तो ड्राइवर को छोड़कर उनमें से तीन ने मेरे साथ रेप किया। फिर मुझे एक पहाड़ी पर ले गया, जहां मेरे साथ मारपीट की। वे मेरे साथ जो भी बुरी चीजें कर सकते थे, उन्होंने कीं। पूरी रात मुझे कुछ खाने को नहीं दिया गया। पानी नहीं दिया। सुबह किसी तरह वॉशरूम जाने के बहाने मैंने आंखों पर बंधी पट्टी हटाई और आसपास देखने की कोशिश की कि क्या हो रहा। उसके बाद मैंने पहाड़ी से नीचे भागने और बचने का फैसला किया।

सम्बंधित ख़बरें

बिहार ने जीता विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का खिताब, वैभव सूर्यवंशी की टीम को एलीट ग्रुप में एंट्री

मणिपुर के बिष्णुपुर इलाके में तीन IED ब्लास्ट से हड़कंप…घरों में आग लगाने की कोशिश, CRPF तैनात

मणिपुर में सरकार बनाने की कवायद तेज, बीजेपी आलाकमान की सभी 37 विधायकों के साथ दिल्ली में बैठक

लोकसभा में पेश हुआ मणिपुर GST बिल, वित्त मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशान- VIDEO

गुवाहाटी में इलाज के दौरान मौत

गंभीर चोटों के साथ वह बच निकली। सब्जियों के ढेर के नीचे छिपकर ऑटो-रिक्शा ड्राइवर की मदद से कांगपोकपी पहुंची, जहां से उसे कोहिमा के अस्पताल में भेजा गया। दो महीने बाद 21 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज हुई। चुराचांदपुर के इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने कहा कि उसे लैंगगोल ले जाकर गैंगरेप किया गया। फिर बिष्णुपुर में मरने के लिए छोड़ दिया गया। आईटीएलएफ ने कहा कि वह बच गई, लेकिन उसे गंभीर शारीरिक चोटें, सदमा लगा और गर्भाशय से जुड़ी समस्याएं हुईं। उसका गुवाहाटी में इलाज चल रहा था, लेकिन 10 जनवरी 2026 को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: ‘864 दिनों की हिंसा… आपने तब से 46 विदेश यात्राएं की, मणिपुर नहीं गए’, PM के दौरे पर खड़गे का हमला

घटना के बाद उसकी मुस्कान चली गई

पीड़िता की मां ने बताया कि चोटों से सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। मेरी बेटी मिलनसार लड़की थी। उसे पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी। वह इंफाल में रिश्तेदार के साथ ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उसके बहुत सारे दोस्त थे। वह अक्सर उनके साथ घूमती थी। बेटी मुस्कुराती रहती थी। इस घटना के बाद उसकी मुस्कान चली गई।

मणिपुर हिंसा की आग में

भूमि अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दों पर भड़की हिंसा 260 लोगों की जान ले चुकी है। 50000 लोग विस्थापित हुए हैं। आईटीएलएफ ने महिला की स्मृति में कैंडल मार्च निकालने का एलान किया है।

Kuki woman gang raped in manipur violence dies after being abducted and brutalised

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2026 | 01:47 PM

Topics:  

  • Manipur
  • Manipur Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.