असम में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत बिस्वा सरमा, 12 मई को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल
Assam New CM Himanata Biswa Sarma: असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद नए मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया गया है। विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्वा सरमा को चुना गया है।
- Written By: प्रिया जैस
हिमंता बिस्वा सरमा (सौजन्य-IANS)
Assam New CM: असम में नए मुख्यमंत्री का चेहरा साफ हो गया है। विधायक दल की बैठक में हिमंत बिस्वा सरमा को NDA विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया है। वह लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। 12 मई को हिमंत बिस्वा सरमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
गुवाहाटी में BJP विधायक दल और NDA विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा बताया कि 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में NDA मंत्रिपरिषद शपथ लेगी। मैं असम की जनता से अनुरोध करता हूं कि वे भविष्य में भी हमें अपना आशीर्वाद देते रहें।
8 विधायकों की मिली सहमति
जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा के 8 विधायकों ने हिमंत बिस्वा सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा था। इससे पहले सुबह असम भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नये नेता का चुनाव किया गया। विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जेपी नड्डा और सह-पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
थलापति की ‘टीम-9’: विजय की नई सरकार में शामिल हुए ये चौंकाने वाले चेहरे, देखें पूरी प्रोफाइल
जब शपथ ग्रहण के बीच अचानक भाषण देने लगे थलपति विजय, राज्यपाल ने बीच में टोका, फिर क्या हुआ?
तमिलनाडु की सत्ता में ‘विजय’ का शंखनाद, चेन्नई के स्टेडियम में हुआ थलपति का भव्य राजतिलक
थलपति विजय अपने पास रख सकते हैं ये पोर्टफोलियो, कैबिनेट के पहले चरण में शामिल होंगे 9 चेहरे!
जेपी नड्डा ने बताया कि गठबंधन के सहयोगी दलों- असम गण परिषद (अगप) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भी सरमा का समर्थन किया। इस कारण वह सर्वसम्मति से राजग विधायक दल के नेता चुन लिये गए।
असम के राज्यपाल से मिलेंगे हिमंत
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारा लक्ष्य असम को आगे ले जाना और इसे देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक बनाना है। मैं असम BJP के अध्यक्ष दिलीप सैकिया के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हम अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए असम के राज्यपाल से मिलेंगे।
VIDEO | Assam: “I thank the people of Assam and Prime Minister Narendra Modi,” says Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) after being elected as NDA legislature party leader in the Assam Assembly, set to return as Chief Minister. (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/v1xw6e6QzS — Press Trust of India (@PTI_News) May 10, 2026
यह भी पढ़ें – तमिलनाडु में TVK सरकार का हुआ आगाज, विजय थलापति समेत 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
लगातार तीसरी बार असम में भाजपा की सरकार
BJP विधायक दल और NDA विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें लगातार तीसरी बार असम में सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया है। मैं प्रधानमंत्री के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है, और हम अगले 5 वर्षों तक विकास कार्य करेंगे। मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति भी अपना आभार व्यक्त करता हूं।
