‘अश्लील’ यूट्यूबरों को पड़ेगा हिमंता बिस्वा सरमा की पुलिस का डंडा! रणवीर इलाहाबादिया सहित पांच पर गुवाहाटी में मुकदमा
गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने इंडिया गॉट लेटेंट विवाद मामले में साइबर पुलिस स्टेशन में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। असम के मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर इस एफआईआर की जानकारी दी।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
गुवाहाटी: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में शो के नए एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्वा नजर आए थे। अब गुवाहाटी पुलिस ने भी इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
इन सभी पर अभद्रता और अश्लील चर्चा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है। गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने इस मामले में साइबर पुलिस स्टेशन में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। असम के मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर इस एफआईआर की जानकारी दी।
पांचों जज़ों पर मुकदमा
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि गुवाहाटी पुलिस ने कुछ प्रमुख यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिन पर अभद्रता और अश्लील चर्चा को बढ़ावा देने का आरोप है। जिन व्यक्तियों के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी आरोपियों की पहचान करने की कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: असम में फिर चला हिमंत का जादू, 126 में 82 सीटें जीत BJP ने रचा इतिहास
CM फडणवीस ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, कामाख्या देवी के किए दर्शन, भक्तों से बात; देखें VIDEO
असम में हिमंता 2.0 का आगाज; मोदी-शाह की मौजूदगी में रचा इतिहास, जानें कौन हैं वो 4 मंत्री जिन्होंने ली शपथ
एकनाथ शिंदे ने हिमंता बिस्वा सरमा को दी शुभकामनाएं, बोले- अमित शाह की रणनीति और PM मोदी के जादू ने रचा इतिहास
Today @GuwahatiPol has registered an FIR against against certain Youtubers and social Influencers, namely
1. Shri Ashish Chanchlani
2. Shri Jaspreet Singh
3. Shri Apoorva Makhija
4. Shri Ranveer Allahbadia
5. Shri Samay Raina and others
for promoting obscenity and engaging in… — Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 10, 2025
सीएम ने लिखा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जल्द ही इस मामले की और विस्तार से जांच की जाएगी। समय, रणवीर और शो में मौजूद अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। सबसे पहले हिंदू आईटी सेल ने मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद नवीन जिंदल नाम के एक वकील ने दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है।
रणवीर ने मांगी माफ़ी
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने अपने आपत्तिजनक बयान के लिए माफ़ी मांगी है। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने माना कि उनकी टिप्पणी न तो सही थी और न ही मज़ेदार। रणवीर ने अपने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मैंने जो कहा वो मुझे नहीं कहना चाहिए था। कृपया मुझे माफ़ करें।’
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वीडियो में उन्होंने कहा कि वो कॉमेडी के विशेषज्ञ नहीं हैं और अपनी गलती के लिए कोई बहाना नहीं बनाएंगे। उन्होंने साफ़ कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं था और वो इसके लिए दिल से माफ़ी मांगते हैं।
