असम में बाढ़ से हाहाकार, खतरे में 2.6 लाख लोग की जान
असम में पिछले कई दिनों से लगातार मूसलधार बारिश हो रही है। इससे राज्य के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राज्य की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
- Written By: अक्षय साहू
असम में बाढ़ से हाहाकार (फोटो- सोशल मीडिया)
गुवाहाटी: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के छह जिलों में करीब 2.6 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित हैं, जबकि राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर घट रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग सभी जलमग्न इलाकों से बाढ़ का पानी कम हो रहा है, राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है।
2.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
उन्होंने कहा, ‘‘अगर आज बारिश नहीं होती है, तो हमें उम्मीद है कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में स्थिति में काफी सुधार होगा।” एएसडीएमए की ओर से रविवार रात जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कामरूप जिले में तीन और लोगों की जान चली गई और छह जिलों में करीब 2.6 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Western Railway: अहमदाबाद में हाईटेक कंट्रोल सेंटर शुरू, 130+ ट्रेनों की होगी रियल-टाइम निगरानी
जेल जाएंगे चंपत राय! राम मंदिर विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, कहा- PM मोदी से हुई बात
Meta Summoned: Instagram Ads पर सरकार का बड़ा एक्शन, बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर Meta को भेजा नोटिस
हाईटेक होगी सेना: कामिकाजे ड्रोन, मिसाइलें, एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत 52 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मिली मंजूरी
इस वर्ष बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीभूमि सबसे अधिक प्रभावित है जहां 1.62 लाख से अधिक लोग पीड़ित हैं। इसके बाद हैलाकांडी में लगभग 52,000 और कछार में 36,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि धुबरी में ब्रह्मपुत्र नदी, धरमतूल में कोपिली नदी, बीपी घाट क्षेत्र में बराक नदी तथा श्रीभूमि में कुशियारा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
पीड़ितों की देखभाल में जुटी सरकार
प्रशासन चार जिलों में 130 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र चला रहा है, जो वर्तमान में 24,908 विस्थापित लोगों की देखभाल कर रहे हैं। अधिकारियों ने पिछले 24 घंटे में राज्य के बाढ़ पीड़ितों के बीच 262.2 क्विंटल चावल, 46.02 क्विंटल दाल, 21.2 क्विंटल नमक और 2,122.53 लीटर सरसों का तेल वितरित किया है।
शाम को अचानक हिला कच्छ, जमीन कांपी लेकिन खैरियत रही; जानें कितना भयानक था भूकंप
एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में 741 गांव जलमग्न हैं और असम में 6,311.16 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल क्षतिग्रस्त हो गई है। राज्य भर के कई जिलों में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वर्तमान में कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है। भीषण बाढ़ के कारण राज्य भर में 1,44,597 से अधिक पालतू जानवर और मुर्गियां प्रभावित हुई हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
