Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असम में बाढ़ का कहर, 12 की मौत, 3.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

असम में 28 मई से बाढ़, बारिश और तूफान के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 12 पहुंच गई है। लगातार बारिश होने के कारण बराक घाटी और दीमा हसाओ में रेल और सड़क संपर्क बाधित हो गया है।

  • By अंजू वशिष्ठ
Updated On: Jun 01, 2024 | 07:22 PM

असम में चक्रवात रेमल का असर (सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गुवाहाटी: असम में बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं और 11 जिलों में 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शनिवार को अधिकारियों ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चक्रवात ‘रेमल’ के परिणामस्वरूप हुई भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में सड़क एवं रेल संपर्क कट गया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सर्वाधिक प्रभावित कछार जिले में, मौसम की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। इसमें कहा गया है कि निर्धारित सेमेस्टर और पूरक परीक्षाएं कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित की जाएंगी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कार्बी आंगलोंग, धीमाजी, होजई, कछार, करीमगंज, डिब्रूगढ़, नगांव, हैलाकांडी, गोलाघाट, पश्चिम कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ जिलों में करीब 3.5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

करीब 3,000 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है, वहीं जोखिम वाले इलाकों में फंसे लोगों को निकालने में कई बचाव एजेंसियां जुटी हुई हैं। कछार जिले में 1,19,997 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद नगांव (78,756), होजई (77,030) और करीमगंज (52,684) का स्थान है।

राज्य में 28 मई से बाढ़, बारिश और तूफान के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 12 पहुंच गई है। लगातार बारिश होने के कारण बराक घाटी और दीमा हसाओ में रेल और सड़क संपर्क बाधित हो गया है। मेघालय में राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा बह जाने के कारण कई वाहन फंसे हुए हैं और बराक घाटी का राज्य और क्षेत्र के बाकी हिस्सों से सड़क संपर्क टूट गया है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं या उन्हें बीच में ही रोक दिया गया है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘रेमल’ के प्रभाव के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय से पहले असम और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में प्रवेश कर गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान किया गया है।

(एजेंसी)

Flood havoc in assam 12 people died more than 3 50 lakh people affected

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2024 | 07:21 PM

Topics:  

  • Assam Floods

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.