Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की महिला उम्मीदवारों का डंका, चारों सीटें जीती

अरुणाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मैदान में उतारी गई सभी चार महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 46 सीटें अपने नाम कर एकतरफा जीत हासिल की है।

  • Written By: अंजू वशिष्ठ
Updated On: Jun 03, 2024 | 11:41 AM

बीजेपी की सभी चार महिला उम्मीदवार चुनाव जीती। (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। राज्य के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से मैदान में उतारी गई सभी चार महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव में कुल आठ महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। इनमें से चार बीजेपी  की ओर से, तीन कांग्रेस की ओर से और एक निर्दलीय उम्मीदवार थी।

पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की पत्नी दासंगलू पुल ने अंजॉ जिले की हयूलियांग सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज की। उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। पुल ने पहली बार 2016 में इस निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीता था, जब उस वर्ष नौ अगस्त को उनके पति की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने 2019 में भी यह सीट जीती थी।

पूर्व विधायक जंबे की पत्नी ताशी त्सेरिंग ल्हामू लुमला सीट 1,531 मतों के अंतर से जीती। इससे पहले, उन्होंने दो नवंबर, 2022 को दिल का दौरा पड़ने से अपने पति की मृत्यु के बाद पिछले साल फरवरी में निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव जीता था।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?

Punjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?

BMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर

कांग्रेस और ठाकरे ने पहन ली है गोल टोपी और हरा कपड़ा, टीपू सुलतान विवाद में कूदे किरीट सोमैया

वहीं खोंसा पश्चिम सीट पर बीजेपी की एक और उम्मीदवार चकत अबोह ने 804 वोटों से जीत दर्ज की। अबोह ने पहली बार 2019 में उपचुनाव में यह सीट जीती थी। उनके पति एनपीपी के तिरोंग अबोह की एनएससीएन उग्रवादियों ने उसी साल 21 मई को नतीजों की घोषणा से एक दिन पहले हत्या कर दी थी।

बसर विधानसभा क्षेत्र में न्याबी जिनी दिरची ने इस बार मौजूदा विधायक गोकर बसर को 1,791 मतों के अंतर से हराया है। भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है। बीजेपी  ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटें जीतीं है। बीजेपी  के अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) ने 5, एनसीपी ने 3, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने दो, कांग्रेस ने एक और निर्दलीय ने तीन सीटें जीतीं है।

राज्य में 60 में से 50 विधानसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली थीं।नतीजों के सामने आने के बाद अरुणाचल के राज्यपाल केटी परनायक ने रविवार को राज्य की सातवीं विधानसभा भंग कर दी।

(एजेंसी- इनपुट के साथ)

Election results bjp all four women candidates won arunachal pradesh elections 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2024 | 09:02 PM

Topics:  

  • Arunachal Pardesh
  • BJP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.