-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- North East »
- Election Results Bjp All Four Women Candidates Won Arunachal Pradesh Elections 2024
अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की महिला उम्मीदवारों का डंका, चारों सीटें जीती
- Written By: अंजू वशिष्ठ
अरुणाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मैदान में उतारी गई सभी चार महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बीजेपी ने अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 46 सीटें अपने नाम कर एकतरफा जीत हासिल की है।

बीजेपी की सभी चार महिला उम्मीदवार चुनाव जीती। (डिजाइन फोटो)
ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। राज्य के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से मैदान में उतारी गई सभी चार महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव में कुल आठ महिला उम्मीदवार मैदान में थीं। इनमें से चार बीजेपी की ओर से, तीन कांग्रेस की ओर से और एक निर्दलीय उम्मीदवार थी।
पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की पत्नी दासंगलू पुल ने अंजॉ जिले की हयूलियांग सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज की। उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। पुल ने पहली बार 2016 में इस निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीता था, जब उस वर्ष नौ अगस्त को उनके पति की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने 2019 में भी यह सीट जीती थी।
पूर्व विधायक जंबे की पत्नी ताशी त्सेरिंग ल्हामू लुमला सीट 1,531 मतों के अंतर से जीती। इससे पहले, उन्होंने दो नवंबर, 2022 को दिल का दौरा पड़ने से अपने पति की मृत्यु के बाद पिछले साल फरवरी में निर्वाचन क्षेत्र के लिए उपचुनाव जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वहीं खोंसा पश्चिम सीट पर बीजेपी की एक और उम्मीदवार चकत अबोह ने 804 वोटों से जीत दर्ज की। अबोह ने पहली बार 2019 में उपचुनाव में यह सीट जीती थी। उनके पति एनपीपी के तिरोंग अबोह की एनएससीएन उग्रवादियों ने उसी साल 21 मई को नतीजों की घोषणा से एक दिन पहले हत्या कर दी थी।
बसर विधानसभा क्षेत्र में न्याबी जिनी दिरची ने इस बार मौजूदा विधायक गोकर बसर को 1,791 मतों के अंतर से हराया है। भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है। बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटें जीतीं है। बीजेपी के अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) ने 5, एनसीपी ने 3, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने दो, कांग्रेस ने एक और निर्दलीय ने तीन सीटें जीतीं है।
राज्य में 60 में से 50 विधानसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के साथ मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली थीं।नतीजों के सामने आने के बाद अरुणाचल के राज्यपाल केटी परनायक ने रविवार को राज्य की सातवीं विधानसभा भंग कर दी।
(एजेंसी- इनपुट के साथ)
Election results bjp all four women candidates won arunachal pradesh elections 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













