Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manipur : CRPF कैंप के अंदर जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोली, 2 की मौत…8 घायल

सियासी उलटफेर और जातीय हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर से एक और दुखद खबर आ रही है, जहां सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने गोली चला दी। इस गोलीबारी में दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Feb 14, 2025 | 07:12 AM

प्रतीकात्म फोटो- मणिपुर में तैनात जवान (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंफालः सियासी उलटफेर और जातीय हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर से एक और दुखद खबर आ रही है, जहां सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने गोली चला दी। इस गोलीबारी में दो सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हैं, जिन्हें इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। यह घटना बुधवार रात 8 बजे सीआरपीएफ कैंप की है।

गोली चलाने वाले सीआरपीएफ जवान ने घटना के बाद खुल को भी गोली मार ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हवलदार संजय कुमार ने अपनी सर्विस गन से गोली चलाई थी। जिसमें एक कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। गोलीबारी के बाद भी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन मौतों की पुष्टि की।

मणिपुर पुलिस ने दी ये जानकारी

सम्बंधित ख़बरें

Manipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, रॉकेट हमले में 2 मासूमों की मौत से भड़की हिंसा; कई जिलों में इंटरनेट ठप

असम में अमित शाह ने फिर भरी हुंकार, करिमगंज का नाम श्रीभूमि करने का किया वादा, खरगे को सुनाई खरी-खरी

विधानसभा चुनाव: आज चेन्नई में चढ़ेगा सियासी पारा, आमने-सामने होंगे दो दिग्गज, दक्षिण के रण में शाह और राहुल

मातोश्री के गेट पर खड़े थे शाह, संजय राउत ने खोल दिए अतीत के पन्ने, मोदी-पवार की मीटिंग का भी खोला राज!

घटना को लेकर मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है। मणिपुर पुलिस ने लिखा ” एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में आज रात लगभग 8 बजे इम्फाल पश्चिम जिले के अंतर्गत लामसांग में एक सीआरपीएफ कैंप के अंदर एक संदिग्ध भाईचारे की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान ने अपने ही सीआरपीएफ के 2 साथियों पर गोली चला दी। इस घटना में 8 अन्य घायल हो गए। बाद में उसने सर्विस हथियार का उपयोग करके खुदकुशी कर ली। ये जवान एफ-120 कॉय सीआरपीएफ के थे। पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।”

सीआरपीएफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

इस गोलीबारी की घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। सीआरपीएफ की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान अभी तक नहीं आया है। हादसे की क्या वजह थी, यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। सीआरपीएफ के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

देश की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मणिपुर लागू राष्ट्रपति शासन

यह घटना मणिपुर में चल रहे तनाव के बीच हुई है, जहां मई 2023 से जातीय हिंसा एक सतत मुद्दा रहा है। राज्य में मैतेई समुदाय और कुकी-ज़ो जनजातियों के बीच काफी अशांति देखी गई है। बता दें कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया है। गृह मंत्रालय के आधिकारिक नोट में बताया गया कि मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है।

Crpf jawan opened fire on his colleagues in manipur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 14, 2025 | 07:12 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • CRPF
  • Manipur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.