राहुल गांधी के बयान पर भड़के नितिन नवीन, पूछा क्या दुनिया भर में तिरंगे का सम्मान बढ़ाना गद्दारी?
Nitin Nabin on Rahul Gandhi: नितिन नवीन ने कहा कि मैं मानता हूं कि भारतीय राजनीति में जहां सुचिता, सामाजिकता और एक-दूसरे को सम्मान देने की प्रक्रिया है, उसमें उनका ये बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राहुल गांधी, नितिन नवीन (Image- Social Media)
Rahul Gandhi Speech Controversy: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर विवादों में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ‘गद्दार’ कहा है। रायबरेली पहुंचे राहुल ने RSS पर भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है और सरकार आपको नहीं बचा पाएगा। बीजेपी ने भी राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। भाजपा ने उनको ‘अर्बन नक्सली’ बताया है।
अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा सकती है। उन्होंने कहा कि वे आपसे कहेंगे, रोएंगे और कहेंगे कि मेरी गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती केवल नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है।
क्या बोले राहुल गांधी?
राहुल गांधी ने कहा कि देश जल्द आर्थिक संकट की तरफ बढ़ सकता है और इसका सबसे अधिक असर आम लोगों पर पड़ेगा। सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव की वजह से वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है।
राहुल गांधी ने ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट प्रभावित होने से तेल और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होगी, जिससे आने वाले वक्त में महंगाई और बढ़ सकती है। राहुल ने कहा कि पेट्रोल, गैस और रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी होने वाली हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Parle की खुली किस्मत, PM मोदी और मेलोनी एक वीडियो से रॉकेट बना शेयर प्राइस, 5 प्रतिशत तक उछला भाव
रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, एक बार फिर दिया विवादित बयान; बोले- पीएम और गृह मंत्री गद्दार हैं
Explainer: सिर्फ दोस्त नहीं रणनीतिक पार्टनर हैं Modi-Meloni! इन 10 पॉइंट से समझें भारत-इटली के मजबूत रिश्ते को
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
राहुल गांधी पर नितिन नबीन का पलटवार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आज का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और कहीं न कहीं उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि भारतीय राजनीति में जहां सुचिता, सामाजिकता और एक-दूसरे को सम्मान देने की प्रक्रिया है, उसमें उनका ये बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। नितिन ने कहा कि मैं मानता हूं कि लगातार हो रही हार, निराशा कहीं न कहीं उनके स्वभाव और चरित्र में दिख रही है।
यह भी पढ़ें- AIADMK में सुलह की कोशिश तेज, EPS और शनमुगम गुट में पैच-अप कराने उतरे वरिष्ठ नेता, क्या एकजुट हो पाएगी पार्टी
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगे कहा कि आज हम भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने का काम किया गया है। उन्होंने पूछा क्या नक्सलवाद को खत्म करना गद्दारी है?, क्या देश की जमीन को सुरक्षित रखना गद्दारी है?, क्या तिरंगे का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाना गद्दारी है?।
