खरगे-राहुल का प्लान तैयार, असम में हिमंत सरमा को इस तरह घेरेगी कांग्रेस
कांग्रेस आलाकमान ने असम के वरिष्ठ नेताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्लानिंग की गई। कांग्रेस असम में सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा के भ्रष्टाचार को उजागर करेगी।
- Written By: अक्षय साहू
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार को असम के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान अगले साल असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। आलाकमान ने नेताओं को निर्देश दिया कि वे मिशन 2026 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एकजुट हो जाएं,और जनता की आवाज उठाएं और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार को उजागर करें।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की नवगठित असम इकाई के नेताओं के साथ यहां बैठक की, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने,और विधानसभा चुनाव की तैयारियों और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल,असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह और कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम में
बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बात की। जितेंद्र ने कहा कि देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम में हैं और वहां हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। इसको लेकर चर्चा की गई। अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
29 अप्रैल के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? राहुल गांधी का बड़ा दावा, तेल की कीमतों पर मचा सियासी घमासान
गुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे पवन खेड़ा; क्या मिलेगी गिरफ्तारी से राहत?
‘BJP को रोकना उनकी जिम्मेदारी थी, लेकिन..’, TMC नेता ने राहुल को याद दिलाई भूमिका; कहा राहुल दे रहें धोखा
लोकतंत्र नहीं, आतंक राज! राहुल ने ममता को घेरा, TMC पर लगाया कांग्रेस नेता की हत्या का आरोप, बढ़ा सियासी पारा
उन्होंने बताया कि खरगे और राहुल गांधी की तरफ से यह निर्देश दिया गया कि असम की जनता की आवाज को उठाना है और खासतौर पर यह कि वहां जो माफिया राज चल रहा है, मुख्यमंत्री और उनका पूरा परिवार जिस तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है, उसे बेनकाब करने की जरूरत है। सिंह ने कहा, हमारे होनहार, नौजवान और जुझारू अध्यक्ष गौरव गोगोई जी के नेतृत्व में किस तरह से चुनाव आगे लड़ा जाएगा, इसको लेकर बातचीत की गई है।
भ्रष्टाचारी सरकार को हटाना लक्ष्य
असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि हमें मिशन 2026 का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य के तहत सांप्रदायिक राजनीति, भ्रष्टाचार करने वाली सरकार को हटाना और न्याय सुनिश्चित करना है, सबको सामाजिक न्याय दिलाना है।
गोगोई ने दावा किया कि असम में भाजपा सरकार लोगों के सपनों को कोई तवज्जों नहीं दे रही है और ऐसे में लोगों को कांग्रेस से आशा है। उन्होंने कहा कि असम के लोग जानते हैं कि मुख्यमंत्री झूठ फैला रहे हैं और एकजुट कांग्रेस से डरे हुए हैं। असम में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है। विधानसभा चुनाव में करीब एक साल बाकी है। पिछले सोमवार को लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
