Gaurav Gogoi (Image Source: Social Media)
Congress Candidate List: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, इस लिस्ट के जरिए पार्टी ने अपने 42 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने इस लिस्ट को सोशल मीडिया पर जारी किया है। इस लिस्ट में कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई का नाम भी शामिल है, पार्टी ने उन्हें जोरहाट विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
इस लिस्ट में सांसद रकीबुल हुसैन के बेटे तंजील हुसैन को सामागुड़ी से टिकट दिया गया है। जबकि सांसद प्रद्युत बारदोलोई के बेटे प्रतीक को मार्घेरिटा से टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि इस लिस्ट में कांग्रेस ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की सीट से किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
कांग्रेस की पहली लिस्ट काफी अहम मानी जा रही है। इस लिस्ट में गौरव गोगोई के अलावा दो सांसदों के बेटों के भी नाम हैं। इसके अलावा कांग्रेस यह दावा कर रही है कि वह असम में कम से कम 46 विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत पकड़ बनाकर बैठी है।
The Central Election Committee of the party has selected the following persons as Congress candidates for the forthcoming Assam Legislative Assembly elections. pic.twitter.com/pgM247qDKf — AICC Communications (@AICCMedia) March 3, 2026
सूची में यह साफ दिखाई देता है कि कांग्रेस ने अच्छा समीकरण साधते हुए नए चेहरों को भी मौका दिया है। यह उम्मीदवार विभिन्न क्षेत्रों से चुने गए हैं, जिसमें ऊपरी और निचले असम दोनों शामिल हैं। लिस्ट में अनुभवी नेताओं के साथ युवा और महिला प्रत्याशियों को भी जगह दी गई है, जो पार्टी की विविधता वाली रणनीति को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें: असम में प्रियंका गांधी का आक्रामक तेवर… बोलीं- हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव …
असम की 126 विधानसभा सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, 2021 में बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन ने बहुमत हासिल की थी लेकिन अब कांग्रेस वापसी की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है। गौरव गोगोई के नेतृत्व में पार्टी जातीय, भाषाई और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता दे रही है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पहले से सक्रिय हैं। कांग्रेस ने इसे संगठन मजबूती और विपक्षी एकजुटता की दिशा में कदम बताया है।