Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमित शाह ने चुनाव से पहले चल दिया बड़ा दांव, नॉर्थ ईस्ट में मुश्किल में क्यों कांग्रेस?

Amit Shah Assam Visit : गणतंत्र दिवस के बाद आई तस्वीरों में राहुल गांधी कुछ समय बाद गमछा पहने नजर नहीं आए। इसके बाद भाजपा नेताओं ने इसे असम और नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति का अपमान बताया है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 30, 2026 | 03:27 PM

अमित शाह और राहुल गांधी।

Follow Us
Close
Follow Us:

Amit Shah Assam Visit News : असम की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा सांस्कृतिक हमला बोला है। डिब्रूगढ़ की जनसभा में शाह ने गणतंत्र दिवस के एक वाकये को ढाल बनाकर राहुल गांधी को पूर्वोत्तर विरोधी करार दिया। मुद्दा है-असम की पहचान गमछा। शाह ने सवाल उछाला कि जब राष्ट्रपति भवन के गरिमामय कार्यक्रम में हर नॉर्थ-ईस्ट की संस्कृति को ओढ़े हुए था, तब राहुल गांधी ने उसे पहनने से परहेज क्यों किया?

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी जी ने न केवल देश में, बल्कि संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक मंचों पर भी असमिया गमछा पहनकर राज्य की संस्कृति का मान बढ़ाया है। शाह ने कहा कि पूरे कार्यक्रम में राहुल गांधी इकलौते नेता थे जो बिना गमछे के थे। आखिर उन्हें पूर्वोत्तर की पहचान से क्या दुश्मनी है? भाजपा इस क्षेत्र की संस्कृति का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

भाजपा पर लगाया पिक एंड चूज का आरोप

इस विवाद पर कांग्रेस भी बैकफुट पर रहने के मूड में नहीं है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी ने कार्यक्रम की शुरुआत में गमछा पहना था, जिसे बाद में सहजता के लिए उतार दिया। कांग्रेस ने भाजपा को घेरते हुए पूछा कि जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेता भी उस वक्त बिना गमछे के थे तो केवल राहुल को निशाना क्यों बनाया जा रहा है? कांग्रेस ने इसे भाजपा की चुनिंदा और ओछी राजनीति करार दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

निर्विरोध नहीं होंगे बारामती उपचुनाव, लक्ष्मण हाके के बाद अब कांग्रेस ने भी ठोंकी ताल

क्या कांग्रेस फैला रही है ‘एंटी-इंडिया नैरेटिव’? BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने खोले सारे राज! जानिए पूरी कहानी

असम विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस को बड़ा झटका देने के बाद गरजे हिमंत बिस्वा सरमा, कही यह बड़ी बात

राहुल-प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, बैठक का वीडियो आया सामने, जानें क्या हुई बात?

Speaking at the 10th Mising Youth Festival in Dhemaji, Assam. অসমৰ ধেমাজিত অনুষ্ঠিত দশম মিচিং যুৱ মহোৎসৱত সম্বোধন. https://t.co/8Zdqi2MYNj — Amit Shah (@AmitShah) January 30, 2026

घुसपैठ और दूसरी राजधानी का दांव

अमित शाह ने केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि जनसांख्यिकीय हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने वर्षों तक घुसपैठियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। उन्होंने असम सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा की अगली सरकार चुन-चुनकर अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालेगी। डिब्रूगढ़ को असम की दूसरी राजधानी बनाने की दिशा में 250 एकड़ में नए विधानसभा परिसर की आधारशिला रखी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें : अमित शाह का असम दौरा: विधानसभा परिसर और वन्यजीव संस्थान की सौगात, चुनाव से पहले मिशन 2026 पर मंथन

क्यों टेंशन में है कांग्रेस?

असम में चुनाव करीब हैं और भाजपा जानती है कि असमिया अस्मिता वहां का सबसे भावुक मुद्दा है। घुसपैठ का मुद्दा उठाकर भाजपा मतदाताओं को गोलबंद करना चाहती है। राहुल गांधी को बाहरी और असमिया संस्कृति के प्रति उदासीन दिखाकर भाजपा कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की फिराक में है। कांग्रेस के लिए अब चुनौती यह है कि वह भाजपा के इस नैरेटिव की काट कैसे ढूंढे। मुमकिन है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस नेता असमिया प्रतीकों के प्रति अपनी निष्ठा दिखाने के लिए और अधिक सक्रिय नजर आएं।

Amit shah made a big move before the elections why is congress in trouble in the north east

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2026 | 03:27 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • CM Hemant Biswa Sarma
  • Congress
  • Rahul Gandhi
  • Upcoming Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.