'मोदी जी को कोई जहरीला सांप कहता है तो कोई रावण', अमित शाह बोले- जितनी गाली दोगे उतना कमल खिलेगा

Assam News: गृह मंत्री अमित शाह आज असम में हैं। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। कहा जितना मोदी जी को गाली दोगे उतना ही कमल खिलेगा।
अमित शाह
अमित शाह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Amit shah On Congress: गृह मंत्री अमित शाह असम के गुहावटी पहुंचे हैं। इस दौरान गृह मंत्री ने पीएम मोदी की मां को गाली देने वाले मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहा। इनके दूषित प्रयास को देखकर मुझे लगता है, इन्हें जनता का समर्थन नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी की माता जी का जीवन गरीब घर में संतानों को संस्कार के साथ बड़ा करने में बीता। उनका बेटा आज पूरी दुनिया में ख्याति पा रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने कहा कि उन्हें थोड़ी शर्म आनी चाहिए। अगर थोड़ी भी शर्म बची हुई है तो उनकी पीएम की दिवंगत माता को कहे गए अपशब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं बता दें कि महागठबंधन के मंच से अपशब्द बोलने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की कांग्रेस पार्टी ने निंदा की है।

'घुसपैठिए बचाने की यात्रा कर रहे राहुल'

गृह मंत्री अमित शाह का पूरा भाषण लगभग बिहार और कांग्रेस पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में राहुल गांधी ने जिस प्रकार की घृणा, नफरत और नाकारात्मक राजनीति की शुरूआत की है। उसके निम्न स्तर का एक प्रदर्शन उनकी घुसपैठिया बचाओ यात्रा में भी देखने को मिला। यात्रा में राहुल गांधी का जिस मंच पर स्वागत होना था, उसी मंच से मोदी जी की दिवंगत माता के बार में अपशब्द बोला गया।

'मोदी जी कोई जहरीला सांप कहता है तो कई रावण'

अमित शाह ने कहा कि मैं इस मंच से राहुल जी ने जिस प्रकार से घृणा की राजनीति शुरू की है उसकी और PM मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए जो अपशब्द कहे गए, उसकी हृदय से निंदा करता हूं। मैं देश को कहना चाहता हूं कि वो हमारे सार्वजनिक जीवन को ऊंचाई नहीं देगी, गर्त में ले जाएगी। उन्होंने कहा कि जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं तब से सोनिया जी, मणिशंकर अय्यर, जयराम रमेश, दिग्विजय सिंह, रेणुका चौधरी हर कांग्रेस पार्टी का नेता मोदी जी को अपशब्द कहे। कोई जहरीला सांप कहता है, कोई नीच आदमी कहता है तो कई रावण कहता है।

हर चुनाव में कांग्रेस ने गाली देने का प्रयास कियाः शाह

शाह ने कहा कि इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर कांग्रेस को जनादेश मिलेगा? मैं कांग्रेस को कहना चाहता हूं, जितनी ज्यादा गालियां मोदी जी को दोगे, कमल का फूल उतना ही खिलकर आसमान को छुएगा। हर चुनाव में कांग्रेस ने गाली देने का प्रयास किया।