यूट्यूबर बबीता मिश्रा ने पवन सिंह के खिलाफ की FIR, जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह पर एक महिला यूट्यूबर ने जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। 26 सितंबर को पवन सिंह के खिलाफ ये मामला दर्ज करवाया गया है। ये केस पटना में दर्द करवाया गया है। महिला यूट्यूबर का आरोप है कि पवन सिंह के लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर ये धमकी दी है।
- Written By: निक्की राय
यूट्यूबर बबीता मिश्रा ने पवन सिंह के खिलाफ की FIR (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
पटना: भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर से विवादों के घेरे में नजर आ रहे हैं। उनकी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पर्सनल लाइफ को लेकर परेशान पवन सिंह पर अब एक और मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के खिलाफ एक महिला यूट्यूबर ने FIR दर्ज करवाई है। ये केस पटना में दर्द करवाया गया है। महिला यूट्यूबर का आरोप है कि पवन सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
यूट्यूबर बबिता मिश्रा ने की शिकायत
पवन सिंह के खिलाफ केस दर्द करवाने वाली महिला यूट्यूबर बबिता मिश्रा हैं। उन्होंने पटना के कदमकुआं थान में भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ हत्या की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। कदमकुआं थान के प्रभारी ने ‘आजतक’ के साथ ये कंफर्म किया कि 26 सितंबर को पवन सिंह के खिलाफ ये मामला दर्ज करवाया गया है। यूट्यूबर ने एक्टर पवन सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पवन सिंह पर लगा जान से मारने की धमकी का आरोप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केस दर्द करवाने के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। दर्ज FIR में महिला यूट्यूबर का आरोप है कि 24 सितंबर को चार अनजान लोगों ने बाइक पर आकर अचानक उनका रास्ता रोका और कहा पवन सिंह के रास्ते से हट जाओ।
सम्बंधित ख़बरें
PHOTOS: बांकीपुर में सियासी हंगामा, जन सुराज और BJP का शक्ति प्रदर्शन, JJD प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
खान सर को मिलेगी राहत या बढ़ेगी परेशानी? अग्रिम जमानत याचिका पर पटना कोर्ट का फैसला आज
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
एक… सरकार के 242 विधायकों पर पड़ेगा भारी, बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बीजेपी की बढ़ी टेंशन
मोटरसाइकिल सवार लोगों ने दी धमकी
महिला ने आरोप लगाया है कि रास्ते में उन्हें बाइक सवार 4 आदमियों ने रोका और कहा पवन भैया का आदेश है कि ज्योति सिंह के मामले से दूर रहो, नहीं तो जान से मार देंगे। इसके अलावा महिला का आरोप है कि उन लोगों ने उनके सिर पर कट्टा भी रखा था। इसके बाद वो लोग वहां से फरार हो गए।
यह भी देखें- सीने पर लिपटे सांप वाला ड्रेस पहनकर निकलीं भूमि पेडनेकर, लोगों ने किया जमकर ट्रोल, बोले ‘उर्फी से बनवाई है क्या….’
मैसेज में भी मिली जान से मारने की धमकी
इसके अलावा बबीता मिश्रा को मैसेज के जरिए भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मैसेज में लिखा है, ‘तूं कितनी भी विनती कर ले तूझे गोली मारूंगा। देखता हूं तुम्हारा नीतीश बाबू कैसे बचाता है।’ बबीता ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार को मेल किया है और अपनी सुरक्षा की गुजारिश की है।
