Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिनेमाघरों में स्त्री 2 के दौरान छाए विक्की कौशल, अक्षय कुमार के कैमियो ने चौंकाया

स्त्री 2 में विक्की कौशल, वरुण धवन और अक्षय कुमार जैसे दिग्गज एक्टर नजर आए हैं। फिल्म में अक्षय कुमार की विशेष भूमिका के लिए भी प्रशंसा की जा रही है। अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म में एक विशेष कैमियो किया है। विक्की कौशल की फिल्म छावा का टीजर भी स्त्री 2 में दिखाया गया है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 16, 2024 | 10:34 AM

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में श्रद्धा और राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। इतना ही नहीं स्त्री 2 में विक्की कौशल, वरुण धवन और अक्षय कुमार जैसे दिग्गज एक्टर नजर आए हैं। इससे तीनों स्टार के प्रशंसकों को चौंका दिया है।

ये भी पढ़ें- स्त्री 2, खेल खेल में और वेदा की सिनेमाघरों में एंट्री, जानें बॉक्स ऑफिस पर किसका होगा राज

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर के मौके पर रिलीज हुई है। इसके साथ उन्होंने हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री 2’ में एक विशेष भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय कुमार की विशेष भूमिका के लिए भी प्रशंसा की जा रही है। हालांकि उनकी भूमिका के बारे में विवरण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि उनका किरदार मैडॉक की अलौकिक दुनिया में बना रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल

Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड

Welcome To The Jungle BO Collection: 100 करोड़ के बाद भी नहीं रुकी फिल्म, 5वें दिन की कमाई ने सबको चौंकाया

नेटिज़न्स ने सोशल मीडिया पर अक्षय की संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली भूमिका की प्रशंसा की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अक्षय कुमार का इस हॉरर-कॉमेडी सीरीज में अप्रत्याशित प्रवेश एक सुखद आश्चर्य था। दूसरे ने लिखा कि अक्षय कुमार ने हॉरर फिल्मों में प्रवेश किया है। स्त्री 2 वर्ष 2024 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अक्षय कुमार की अगली हॉरर का इंतजार रहेगा।

स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। साथ ही, अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म में एक विशेष कैमियो किया है। इसलिए, अब तक दर्शकों की समीक्षाओं के अनुसार, स्त्री 2 को पूरा पैसा वसूल माना जाता है। विक्की कौशल की फिल्म छावा का टीजर भी स्त्री 2 में दिखाया गया है। इससे एक्टर के फैंस को गिफ्ट मिला है। टीजर में एक्टर का खूंखार रूप देखने मिला है।

खेल खेल में फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, फरदीन खान, तापसी पन्नू, अपारशक्ति खुराना और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार की फिल्म की कहानी फ्रेंडशिप पर आधारित हैं। इसमें सभी दोस्त मिलकर एक ऐसा गेम खेलते हैं, जिसमे सारे पतियों के राज सामने आते हैं।

ये भी पढ़ें- स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर का जलवा, शानदार परफॉर्मेंस के लिए नेटिजन्स ने की जमकर तारीफ

वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। वेदा की कहानी काफी इंप्रेस करने वाली है। फिल्म ने एडवासं बुकिंग में 1.49 करोड़ की कमाई कर ली है। अब देखना होगा की वेदा, स्त्री 2 और खेल खेल में को पछाड़ के आगे निकलेगी या फिर बॉक्स ऑफिस पर फेल हो जाएगी।

Vicky kaushal seen in stree 2 akshay kumar cameo surprised the audience

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 15, 2024 | 05:42 PM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Vicky Kaushal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.