भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, छठी मईया की महिमा देख भर आएगा दिल
भोजपुरी मूवी 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में लीड रोल में अंजना सिंह नजर आने वाली हैं। कहानी में छठी मइया की महिमा को दिखाया गया है।
- Written By: निक्की राय
भोजपुरी फिल्म 'हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह' का ट्रेलर हुआ रिलीज (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: बिहार और उत्तर प्रदेश के महापर्व छठ पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में छठ पर्व की महिमा और उसकी गहरी धार्मिक आस्था को दिखाया गया है। संस्कृति और परंपराओं से लैस ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर जगह बनाने वाली है। वर्ल्डवाइड फिल्म प्रोडक्श के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है। निर्माता प्रदीप सिंह, विनय सिंह और प्रतीक सिंह ने इस फिल्म को तैयार किया है। वहीं, फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक लाल बाबू पंडित ने किया है। इस फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है।
फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
निर्माता प्रदीप सिंह ने फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह’ को लेकर कहा, ‘ये फिल्म हमारे समाज और संस्कृति से जुड़ी है। इसमें छठ पर्व के धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को दिखाने की कोशिश की गई है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में मनाया जाने वाला महापर्व छठ से लोगों की आस्था गहराई से जुड़ी हुई है। इस फिल्म के जरिए छठ महापर्व की महिमा और उसकी परंपराओं को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की है।’
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
BEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
मानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
अंजना सिंह दिखाएंगी एक्टिंग का जादू
फिल्म में मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह लीड रोल में नजर आ रही हैं। अंजना ने फिल्म को लेकर कहा, ”हे छठी मईया हमार मनसा पुरईह’ फिल्म छठ महापर्व की महत्ता और उसमें निहित सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को दिखाता है।’ फिल्म में बहुत ही खूबसूरत कहानी दिखाने की कोशिश की गई है।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अपनी परेशानियों से मुक्ति के लिए लोग छठ पर्व का संकल्प लेते हैं और फिर उसके रास्ते में कितनी ही परेशानियां आती हैं। ट्रेलर में संस्पेंस दिखाया गया है। अंत में सभी चीजें ठीक होते-होते अचानक फिर से मुश्किलें दिखाई गई हैं।
यह भी देखें-बिग बॉस 18 में छिड़ी जंग, रजत दलाल और शहजादा धामी के बीच हुई तकरार, फैंस बोले ‘ये तो होना ही था…’
कई स्टार्स आएंगे नजर
इस फिल्म में अंजना सिंह के साथ कई और कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में मणि भट्टाचार्य और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। अपर्णा मल्लिक, माया यादव, रिंकू भारती, जे नीलम, स्वीटी सिंह राजपूत, सुशील सिंह, ललित उपाध्याय, दीपक सिन्हा जैसे कलाकार भी इसमें नजर आने वाले हैं। ओम झा ने फिल्म में संगीत दिया है।
