प्रभास ने बाहुबली के लिए पांच साल तक नहीं साइन की कोई और फिल्म, मैडम तुसाद में लगी मोम की प्रतिमा
सुपरस्टार प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को हुआ था। प्रभास आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही है। प्रभास का असली नाम 'उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है। प्रभास भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे अभिनेताओं में से एक हैं।
- Written By: सोनाली झा
प्रभास (सौजन्य: सोशल मीडिया)
मुंबई: सुपरस्टार प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में हुआ था। प्रभास आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही है। प्रभास का असली नाम ‘उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है। प्रभास भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे सफल और प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। प्रभास ने मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम किया है और उन्हें सुपरस्टार के नाम से भी जाना जाता है।
मैडम तुसाद में मोम की प्रतिमा लगी
फिल्मी बैक ग्राउंड से होते हुए भी प्रभास कभी भी फिल्मों में नहीं आना चाहते थे। उन्होंने कभी भी अभिनय के बारे में विचार नहीं किया, वो एक उद्योगपति बनना चाहते थे, लेकिन उनके चाचा उप्पलापति कृष्णन राजू जो की तेलुगू फिल्म के मशहुर अभिनेता है। उन्होंने उन्हें फिल्मों में आने के लिए प्रोत्साहित किया। मैडम तुस्साद में मोम की प्रतिमा में स्थापित होने वाले सुपर स्टार रजनीकांत और कमल हासन के बाद पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता बन गए है।
बाहुबली से भारतीय सिनेमा पर छाए
प्रभास का फिल्मी सफर 2002 में शुरू हुआ, जब उन्होंने पहली बार ‘ईश्वर’ फिल्म में अभिनय किया। उनकी 2004 में आई ‘वर्शम’ सुपरहिट हुई। इसके बाद ‘छत्रपति’, ‘चक्रम’, और ‘मिर्ची’ जैसी सफल फिल्मों ने उन्हें और अधिक लोकप्रियता दिलाई। हालांकि असली पहचान प्रभास को ‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी से मिली। इसके बाद उन्हें भारतीय सिनेमा का बड़ा सितारा बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड में शराब के नशे में दिल्ली के पर्यटकों का हंगामा, स्थानीय लोगों पर किया हमला; VIDEO वायरल
संभाजीनगर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान में 1,239 ऑटो रिक्शाओं पर की कार्रवाई, 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
बारामती को मिला वर्ल्ड-क्लास रेलवे स्टेशन, 11.40 करोड़ से पुनर्विकास, सुनेत्रा पवार ने PM मोदी का जताया आभार
जेजुरी-बेलसर सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश
ये भी पढ़ें- करीना कपूर खान ने भारतीय फिल्में और फैशन की बड़ी बात
बाहुबली के लिए पांच साल तक नहीं साइन की कोई ओर फिल्म
बाहुबली के लिए प्रभास ने पांच साल तक अपने करियर को पूरी तरह से समर्पित किया और इस दौरान न कोई दूसरी फिल्म साइन की, न ही कोई ब्रांड एंडोर्समेंट किया। प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी और सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है। बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की, जिसने प्रभास की सिनेमाई ताकत के रूप में स्थिति को मज़बूत किया।
प्रभास की अपकमिंग फिल्में
प्रभास आखिरी बार नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी में दिखे। दुनिया भर में 11,000 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म ने प्रभास की वैश्विक सिनेमाई आइकन के रूप में स्थिति को मजबूत किया है। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो प्रभास ‘द राजा साब’ में भी दिखाई देंगे। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘स्पिरिट’ में भी अभिनय करने के लिए तैयार हैं, जिसकी शूटिंग 2024 के अंत में शुरू होगी।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने बहन परिणीति को दीं जन्मदिन पर शुभकामनाएं
