Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निविन पॉली पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, एक्टर बोले- शिकायतकर्ता के खिलाफ करेंगे केस

मलयालम के दिग्गज एक्टर निविन पॉली पर मंगलवार को यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। केरल के एनिकुलम स्थित ओन्नुकल पुलिस थाने में 40 साल की महिला ने निविन पॉली समेत 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इसमें श्रेया नाम की महिला भी शामिल है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Sep 04, 2024 | 11:14 AM

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मलयालम के दिग्गज एक्टर निविन पॉली पर मंगलवार को यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। केरल के एनिकुलम स्थित ओन्नुकल पुलिस थाने में 40 साल की महिला ने निविन पॉली समेत 6 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इसमें श्रेया नाम की महिला भी शामिल है। इसके अलावा प्रोड्यूसर एके सुनील, बीनू, बशीर, कुट्टन और एक्टर निविन पॉली का नाम शामिल है।

शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि निविन पॉली ने दुबई में उनके साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि एक्टर ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा बताया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला पहली बार आरोपी श्रेया के संपर्क में आई थी। श्रेया ने यूरोप में महिला को केयरगिवर की नौकरी ऑफर की थी। जब महिला ने यह नौकरी नहीं की, तो श्रेया ने उससे पैसे वापस मांग लिए।

pic.twitter.com/7WlEj6xt1N — Nivin Pauly (@NivinOfficial) September 3, 2024

ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर अपनी शादी के दिन हो गए थे बेहोश

सम्बंधित ख़बरें

Budget 2026: क्या PM-KISAN योजना में मिलने वाली ₹6,000 की सालाना राशि में बढ़ोतरी होगी?

मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी एक ही दिन, अब कैसे मनेगी ‘खिचड़ी’? यहां पढ़िए उपाय

Pune में रफ्तार का कहर: 24 घंटे में दो सड़क हादसे, महिला और युवक की मौत

WPL 2026 का रंगारंग आगाज आज, कई स्टार्स करेंगे परफॉर्म; मुंबई इंडियंस का सामना आरसीबी से

महिला का आरोप

आरोपी श्रेया ने कुछ दिन बाद महिला को एक फिल्म का ऑफर दिया। इस दौरान उन्हें ड्रग्स दिए गए। इसके बाद पीड़ित महिला का यौन शोषण किया गया। महिला का कहना है कि 6 आरोपियों ने अलग-अलग मौके पर उनके साथ कुछ न कुछ किया है। यह सारे मामले नवंबर 2023 में दुबई में हुए थे। महिला के आरोप पर निविन पॉली ने बड़ा बयान दिया है।

निविन पॉली शिकायतकर्ता के खिलाफ करेंगे केस

निविन पॉली ने मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मुझे अपने बारे में एक झूठी खबर पता चली है, जिसमें मुझे पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह एकदम झूठ है। मैं इन आरोपों को बेबुनियाद साबित करने के लिए पूरी कोशिश करने वाला हूं। उन्होंने आगे कहा कि वह मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे और शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे।

ये भी पढ़ें- डेलनाज ईरानी के 52वां जन्मदिन पर जानें एक्ट्रेस के बारे में अनसुनी बातें

Nivin pauly accused of sexual harassment and actor said this is completely false

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2024 | 10:30 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.