Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुश्किल में मलयालम एक्टर सिद्दीकी, धारा 376 के तहत मामला दर्ज

मलयालम फिल्म के दिग्गज कलाकार सिद्दीकी की मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही है। हेमा समिति रिपोर्ट के सामने आने के बाद एक एक्ट्रेस ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और अब धारा 376 और धारा 506 के तहत उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मलयालम एक्टर सिद्दीकी पर बलात्कार के लिए मामला दर्ज किया गया है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Aug 28, 2024 | 02:02 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

तिरुवनंतपुरम: मलयालम फिल्मों के अभिनेता सिद्दीकी पर एक अभिनेत्री द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए जाने के बाद उनके खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेता के खिलाफ म्यूजियम पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। चूंकि अपराध 2016 में हुआ था, इसलिए मामला भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया।

न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट में किए गए खुलासों के बाद विभिन्न निर्देशकों और अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। तब से फिल्म जगत की किसी ‘हाई प्रोफाइल’ हस्ती के खिलाफ यह दूसरी प्राथमिकी है। पहला मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला करना या आपराधिक बल प्रयोग) के तहत निर्देशक रंजीत के खिलाफ पश्चिम बंगाल की एक अभिनेत्री की शिकायत पर दर्ज किया गया था। यह शिकायत 2009 की एक घटना के संबंध में की गई है।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के पड़ोसी बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

निर्देशक रंजीत के खिलाफ क्या है आरोप 
अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि निर्देशक ने 2009 में फिल्म ‘पालेरी मणिक्यम’ में अभिनय के लिए आमंत्रित करने के बाद उसे अनुचित तरीके से छुआ था। इन आरोपों को लेकर रंजीत ने केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

सिद्दीकी मलयालम एक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज 
सिद्दीकी मलयालम एक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। सिद्दीकी ने भी अपने खिलाफ लगे आरोपों के बाद ‘मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन’ (एएमएमए) के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 2017 में एक अभिनेत्री पर हमले के बाद केरल सरकार द्वारा गठित न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट में मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न एवं शोषण के मामलों का खुलासा किया गया है।

Kerala police register fir against actor siddique under ipc section 376

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2024 | 02:02 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.