अक्किनेनी नागार्जुन बॉलीवुड की इस हसीना पर हार बैठे थे अपना दिल, 10 साल के बाद टूटा रिश्ता
अक्किनेनी नागार्जुन 29 अप्रैल यानी आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे है। अक्किनेनी नागार्जुन का जन्म 29 अप्रैल 1959 को हुआ था। साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी नागार्जुन बेहतरीन अभिनय करते दिखाई दिए। एक्टर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में साल 1986 की फिल्म विक्रम से डेब्यू किया था।
- Written By: सोनाली झा
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: साउथ के दिग्गज एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन 29 अप्रैल यानी आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे है। अक्किनेनी नागार्जुन का जन्म 29 अप्रैल 1959 को हुआ था। साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी नागार्जुन बेहतरीन अभिनय करते दिखाई दिए। एक्टर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में साल 1986 की फिल्म विक्रम से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में एक्टर ने शिवा से कदम रखा था। एक्टर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को भी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
अक्किनेनी नागार्जुन प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अक्किनेनी नागार्जुन का नाम बॉलीवुड की एक हसीना के साथ भी जुड़ा था। करियर की शुरूआती दौर में नागार्जुन का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू के साथ जुड़ा था। नागार्जुन और तब्बू की लिंकअप की खबरों ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
तब्बू और नागार्जुन का रिलेशनशिप
तब्बू और नागार्जुन सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। जिस समय अक्किनेनी नागार्जुन तब्बू को डेट कर रहे थे, तब वो शादीशुदा थे। अक्किनेनी के दो बच्चे भी थे। मिली जानकारी के अनुसार, तब्बू और नागार्जुन करीब 10 साल तक एक दूसरे के साथ थे और एक दूसरे से बहुत प्यार भी करते थे। नागार्जुन और तब्बू की लव स्टोरी शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाई और दोनों का ब्रेकअप हुआ। तब्बू, नागार्जुन को लेकर काफी सीरियस थी।
सम्बंधित ख़बरें
Bhooth Bangla Release: 25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, भूत बंगला के ओ री ओ सांवरिया ने जीता दिल
Tabu Apartment Price: तब्बू बनीं करोड़ों के आलीशान फ्लैट की मालकिन, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
Nagarjuna-Tabu Comeback: 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
नागा चैतन्य की टीम में शामिल हुआ भारत का यह जांबाज रेसर, अब गोवा की सड़कों पर मचाएगा धूम
एक्टर ने तब्बू के लिए लिया था घर
अक्किनेनी नागार्जुन ने तब्बू के लिए हैदराबाद में एक घर भी लिया था। ताकि वह दोनों एक दूसरे के पास रह सके। नागार्जुन अपनी पत्नी को भी छोड़ना नहीं चाहते थे और तब्बू से भी बहुत प्यार करते थे। तब एक्ट्रेस समाज गई थी कि उनके रिश्ते को कभी नाम नहीं मिल पाएगा, इसलिए तब्बू ने नागार्जुन को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला लिया। तब्बू आज भी कुंवारी ही हैं। नागार्जुन से ब्रेकअप के बाद भी एक्ट्रेस का नाम किसी से नहीं जुड़ा।
अक्किनेनी नागार्जुन ने की दो शादियां
अक्किनेनी नागार्जुन ने दो शादियां की है। एक्टर की पहली शादी साल 1984 को लक्ष्मी दग्गुबती से हुई थी। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी, लेकिन एक्टर शादी से पहले ही लक्ष्मी दग्गुबती से बहुत प्यार करने लगे थे। हालांकि, अक्किनेनी नागार्जुन और लक्ष्मी दग्गुबती का रिश्ता ज्यादा चला नहीं। शादी के 6 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। दोनों के एक बेटा हैं, जिसका नाम नागा चैतन्य है। इसके बाद एक्टर ने एक्ट्रेस अमाला से शादी की। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम अखिल अक्किनेनी है।
