Tabu Apartment Price: तब्बू बनीं करोड़ों के आलीशान फ्लैट की मालकिन, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
Tabu Property Investment: तब्बू ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में 10 करोड़ रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। तब्बू का नया फ्लैट 2,153 स्क्वायर फीट में फैला है और इसमें दो कार पार्किंग भी शामिल हैं।
- Written By: सोनाली झा
तब्बू (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Tabu New House Versova: तब्बू एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका नया आलीशान घर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री ने मुंबई के पॉश इलाके वर्सोवा में करोड़ों रुपये का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसने फैंस और रियल एस्टेट मार्केट दोनों का ध्यान खींच लिया है।
जानकारी के अनुसार, तब्बू ने यह अपार्टमेंट गोदरेज स्काईशोर के प्रोजेक्ट ‘गोदरेज स्काईशोर’ में खरीदा है। यह फ्लैट करीब 2,153 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें 127 वर्ग फुट की बालकनी भी शामिल है। खास बात यह है कि इस लग्जरी अपार्टमेंट के साथ उन्हें दो कार पार्किंग स्पेस भी मिले हैं, जो मुंबई जैसे शहर में बड़ी सुविधा मानी जाती है।
तब्बू की करोड़ों की डील
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 26 मार्च 2026 को पूरी की गई। इसके लिए तब्बू ने लगभग 5.24 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर चुकाए। यह डील हाई-एंड रियल एस्टेट निवेश के रूप में भी देखी जा रही है। मुंबई के वर्सोवा इलाके में फिल्मी सितारों का निवेश लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले गौहर खान ने भी इसी इलाके में तीन अपार्टमेंट खरीदे थे, जिनकी कुल कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेत्री अदिति शर्मा ने ससुराल वालों पर दर्ज कराई FIR, पति और सास पर घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का आरोप
लड़के से लड़की बनने की राह पर ये एक्टर, मेडिकल ट्रांजिशन शुरू कर बोले- ‘मैं बनूंगी रानी’
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हैं तब्बू
‘गोदरेज स्काईशोर’ प्रोजेक्ट करीब 27,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें दो टावर बनाए जा रहे हैं, जिनमें आधुनिक सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। अगर तब्बू के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक
इसके अलावा तब्बू जल्द ही तेलुगु फिल्म ‘स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड’ में भी दिखाई देंगी, जिसे पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे हैं। तब्बू का यह नया घर उनके लग्जरी लाइफस्टाइल का एक और उदाहरण है। फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ वे अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वर्सोवा में खरीदा गया यह अपार्टमेंट उनके रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक शानदार इजाफा माना जा रहा है।
