एक्ट्रेस नमिता से मांगा गया हिंदू होने का सबूत, मीनाक्षी अम्मन मंदिर में हुआ अपमान !
तमिल और तेलुगु सिनेमा एक्ट्रेस नमिता ने सोमवार को मीनाक्षी अम्मन मंदिर में हुए अशिष्ट व्यवहार को लेकर नाराजगी प्रकट की। एक्ट्रेस नमिता ने आरोप लगाया कि मंदिर में उनसे उनके हिंदू होने का सबूत पेश करने के लिए कहा गया।
- Written By: अनिल सिंह
मदुरै: एक्ट्रेस नमिता ने सोमवार को शिकायत की कि यहां प्रख्यात मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान उन्हें हिंदू होने का सबूत पेश करने के लिए कहा गया। नमिता ने मंदिर के अधिकारियों के कथित अशिष्ट व्यवहार को लेकर नाराजगी प्रकट की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य कार्यकारिणी की सदस्य नमिता ने आरोप लगाया कि मंदिर के एक अधिकारी ने उन्हें दर्शन करने से रोका और हिंदू होने का सबूत पेश करने के लिए कहा।
एक्ट्रेस नमिता ने पत्रकारों से कहा, “उन्होंने मुझसे यह साबित करने के लिए प्रमाण पत्र मांगा कि मैं हिंदू हूं और साथ ही मेरा जाति प्रमाण पत्र भी मांगा। मैंने देश में जितने भी मंदिरों के दर्शन किए, उनमें मुझे ऐसी पीड़ा नहीं झेलनी पड़ी। ” नमिता ने कहा कि यह सर्वविदित तथ्य है कि वह हिंदू परिवार में जन्मी हैं और उनकी शादी तिरुपति में हुई थी तथा उनके बेटे का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर रखा गया था।
ये भी पढ़ें- सलमान खान को एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने दी चुनौती
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
उन्होंने कहा, “ऐसा होने पर उन्होंने अशिष्टता और अहंकार से बात की तथा मेरी जाति व मेरे धर्म को साबित करने के लिए प्रमाण पत्र मांगा।” मंदिर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने मास्क पहनी हुईं नमिता और उनके पति को रोककर पूछा कि क्या वे हिंदू हैं। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अभिनेत्री को मंदिर की परंपरा के बारे में बताया।
एक्ट्रेस नमिता ने कहा, “उनके स्पष्टीकरण के बाद उनके माथे पर कुमकुम लगाया गया और उन्हें देवी मीनाक्षी के दर्शन के लिए मंदिर के अंदर ले जाया गया।” जब इस बारे में पूछा गया तो अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें अपनी आस्था साबित करने और माथे पर कुमकुम लगाने के बाद ही दर्शन की अनुमति दी गई।
