Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंघम अगेन ट्रेलर रिव्यू: कलयुग में फिर जलेगी लंका, लोग बोले- थोड़ी लेट है पर सबसे ग्रेट है

अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसे देखकर लोग बोल रहे हैं, फिल्म थोड़ी लेट है पर सबसे ग्रेट है। फिल्म के ट्रेलर में ऐसा दिखाया गया है कि कलयुग में फिर लंका जलने वाली है। बाजीराव सिंघम राम के किरदार में दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Oct 07, 2024 | 03:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों की उत्सुकता फिल्म को लेकर और ज्यादा बढ़ गई है। दर्शक ट्रेलर देख कर कह रहे हैं फिल्म थोड़ी लेट है पर सबसे ग्रेट है। इतना ही नहीं कमेंट सेक्शन में यह भी कहा गया है कि ये फिल्म पैसा वसूल फ़िल्म होने वाली है। दरअसल फिल्म का ट्रेलर देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जाता है कि फिल्म को रामायण पर बेस करके बनाया गया है। अजय देवगन भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं, टाइगर श्रॉफ लक्ष्मण के किरदार में, तो वहीं रणवीर सिंह हनुमान के रोल में नजर आने वाले हैं, रावण का किरदार अर्जुन कपूर ने निभाया है।

माता सीता के किरदार में करीना कपूर खान को लोग कम पसंद कर रहे हैं, लेकिन अजय देवगन को भगवान राम के किरदार में काफी पसंद किया गया। ट्रेलर जियो स्टूडियो के ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर जारी किया गया है। कमेंट में आप देख सकते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता अपने चरम पर पहुंच गई है। वह बेसब्री से फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के कहानी में किरदारों की भी सराहना की जा रही है। खासकर अजय देवगन का किरदार लोगों को पसंद आया है। फिल्म में कुछ चौंकाने वाले नाम भी है फिल्म में रवि किशन को देखकर भी लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं कमेंट में यह भी कहा गया है कि रोहित शेट्टी ने पूरा बॉलीवुड हिला दिया है।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक ने फिर किया कमबैक

ट्रेलर देखकर फिल्म और रोहित शेट्टी की सिर्फ तारीफ ही नहीं हो रही है, कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि एक विलेन को हराने के लिए चार हीरो लग गए हैं। मतलब इसमें विलन का कितना अहम रोल है, ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि भले ही अर्जुन कपूर का नाम फिल्म को लेकर कम रहा हो, लेकिन उनका रोल बेहद खतरनाक और बड़ा बनाया गया है। ट्रेलर से यह अंदाजा लग रहा है कि फिल्म को लोग पसंद करेंगे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है यह रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसे अगर साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक कहा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा।

Singham again trailer review youtube reaction on ajay devgn kareena kapoor film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2024 | 03:05 PM

Topics:  

  • Ajay Devgn

सम्बंधित ख़बरें

1

Drishyam 3: विजय सलगांवकर की वापसी, जानें कब रिलीज होगी अजय देवगन की दृश्यम 3

2

अजय देवगन ने टाला क्लैश, ‘धुरंधर 2’ की धमाकेदार एंट्री के बाद आगे बढ़ी ‘धमाल 4’ की रिलीज

3

अजय देवगन के अश्लील डीपफेक वीडियो पर हाई कोर्ट सख्त, वीडियो पर लगाई रोक

4

बॉक्स ऑफिस पर ‘दे दे प्यार दे 2’ की फूली सांसें, 7 दिन बाद भी बजट से कोसों दूर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.