श्रीलंका के नुवारा एलिया का सिंघम अगेन में है दृश्य, जहां आज भी मौजूद हैं हनुमान के पद चिन्ह
'सिंघम अगेन' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन ट्रेलर में श्रीलंका के नुवारा एलिया का एक दृश्य है। जहां हनुमान के पद चिन्ह आज भी मौजूद हैं। आइए जानते हैं श्रीलंका में किस जगह मौजूद है हनुमान के पद चिन्ह।
- Written By: अनिल सिंह
श्रीलंका की नुवारा एलिया का एक दृश्य, जहां आज भी हनुमान के पद चिन्ह मौजूद हैं।
मुंबई: अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ 1 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर में श्रीलंका की नुवारा एलिया का एक दृश्य दिखाया गया है। जहां आज भी भगवान हनुमान के पद चिन्ह मौजूद हैं।
अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की कहानी रामायण पर आधारित है। इसे कलयुग का रामायण कहा जा सकता है। अजय देवगन भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, वहीं करीना कपूर के किरदार को सीता का रूप दिखाया गया है। कहानी नए जमाने की है लेकिन इसका बेस आध्यात्मिक कथा रामायण पर आधारित है। कहानी ट्रेलर के हिसाब से दर्शकों को पसंद आ रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म बड़ी हिट साबित होगी।
ये भी पढ़ें- प्रकाश राज हुए सेट से लापता, प्रड्यूसर ने लगाया 1 करोड़ के नुकसान का आरोप
सम्बंधित ख़बरें
जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
China में दर्दनाक हादसा…पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत, सामने आया घटना का खौफनाक VIDEO
Nagpur Property Projects: रियल एस्टेट सेक्टर में सख्ती, विदर्भ के 483 हाउसिंग प्रोजेक्टस को ‘कारण बताओ’ नोटिस
MP में 21 साल से बंद पड़ी है सड़क परिवहन सेवा, जनहित याचिका पर HC ने राज्य और केंद्र से मांगा जवाब
श्रीलंका में मौजूद है हनुमान के पद चिन्ह
फिल्म के ट्रेलर में एक दृश्य दिखाया गया है, जिसमें भगवान हनुमान के पद चिन्ह और सामने एक शिलालेख है। जिसमें हनुमान के पद चिन्ह के बारे में जानकारी लिखी हुई है। शिलालेख के ऊपर हनुमान और माता सीता की मूर्तियां बनी हुई है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक तस्वीर वह है जो फिल्म में दिखाई गई है, वहीं दूसरी तरफ की तस्वीर असली पदचिह्न की तस्वीर है। दोनों में काफी फर्क नजर आ रहा है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि फिल्म की शूटिंग के लिए टीम श्रीलंका के उस जगह पर नहीं गई है बल्कि यह सेट बनाकर फिल्माया गया दृश्य है।
कहां मौजूद है हनुमान के पद चिन्ह
रामायण के जी भूभाग को लंका पुरी कहा गया वह स्थान आज श्रीलंका देश के रूप में जाना जाता है। श्रीलंका में आज भी भगवान राम, सीता और हनुमान जी से जुड़े हुए स्थान मौजूद हैं। जहां राम और रावण का युद्ध हुआ था वह जगह श्रीलंका के मध्य प्रांत में स्थित है। इन्हीं जगहों में से एक जगह है नुवारा एलिया जहां बताया जाता है कि अशोक वाटिका हुआ करती थी और यहीं पर सीता माता को रावण ने बंदी बनाकर रखा था। इसी जगह पर हनुमान जी के पद चिन्ह मिले हैं, जो आज भी वहां मौजूद है। यह एक पर्यटक स्थल है जहां लोग बड़ी संख्या में घूमने और इस अजूबे को देखने पहुंचते हैं।
