सिम्बा नागपाल के 28वें बर्थडे पर जानें एक्टर के बारे में कुछ अनसुनी बातें
टीवी एक्टर सिम्बा नागपाल का जन्म 25 सितंबर 1996 को दिल्ली में हुआ था। एक्टर आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिम्बा नागपाल छोटे पर्दे का जाना-पहचाना चेहरा बन चुका हैं। एक्टर ने अपने अदाकारी से हर किसी का दिल जीत रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
सिम्बा नागपाल (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: टीवी एक्टर सिम्बा नागपाल का जन्म 25 सितंबर 1996 को दिल्ली में हुआ था। एक्टर आज अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिम्बा नागपाल छोटे पर्दे का जाना-पहचाना चेहरा बन चुका हैं। एक्टर ने अपने अदाकारी से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। सिम्बा नागपाल की पढ़ाई लिखाई दिल्ली से हुई थी। उन्होंने अपनी स्कूलिंग सुशांत स्कूलिंग ऑफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर से की थी। इसके बाद एक्टर ने गुरुग्राम से ग्रैजुएशन की।
सिम्बा नागपाल ने एमटीवी स्प्लिट्सविला के 11वेन सीजन से टीवी की दुनिया में पहला कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने टीवी पर अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने कलर्स टीवी का सीरियर शक्ति-अस्तित्व के एहसास की से छोटे पर्दे पर एक्टिंग करियर का डेब्यू किया। इस सीरियर में एक्टर की अदाकारी को काफी सराहा गया। इस सीरियल से एक्टर शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें- उर्वशी रौतेला ने परिवार के साथ किया बद्रीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
Alliance Controversy: ‘यहां का माहौल नेगेटिव है…’ सोहेल खान का छलका दर्द, शो में कही दिल की बात
Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
बिग बॉस में एक्टर ने मचाया था धमाल
सिम्बा नागपाल ने इसके बाद अपने करियर के और मजबूत किया। एक्टर की एंट्री नागिन 6 में हुई। इस सीरियल में एक्टर ने दमदार एक्टिंग की थी। इतना ही नहीं सिम्बा नागपाल ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस में भी जमकर धमाल मचाया है। एक्टर इस शो के 15वें सीजन में नजर आए थे। हालांकि, शो जीतने में एक्टर कामयाब नहीं हो पाए।
सिम्बा नागपाल ने कही ये बात
सिम्बा नागपाल ने एक इंटरव्यू में अपने बर्थडे पर बात की थी। एक्टर ने बताया था कि हमें हर साल लोगों से कई उपहार मिलते हैं, लेकिन वह एक याद जो मेरे दिल में विशेष स्थान रखती हैं। वह है जब मैंने अपनी मां को एक आभूषण सेट उपहार में दिया था। वह इससे बहुत खुश हुई थी। मुझे अपने जन्मदिन पर उन्हें खास महसूस कराना अच्छा लगता है। जैसे कि हमेशा कहता हूं, यह दिन मुझसे ज्यादा मेरी मां का हैं।
ये भी पढ़ें- विवेक अग्निहोत्री ने समाप्त की अपकमिंग फिल्म द दिल्ली फाइल्स की राइटिंग
