- Hindi News »
- Movies »
- Pa Ranjit Has Shown His Magic In Every Action Sequence Of Chiyan Vikram Film Thangalaan
तंगलान के हर एक्शन सीक्वेंस में पा रंजीत ने दिखाया है अपना कमाल, जानें कब रिलीज होगा फिल्म
साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म तंगलान नॉन स्टॉप सुर्खियां बना रही है। डायरेक्टर पा रंजीत का क्रिएटिव नजरिया यह दर्शाता है कि तंगलान को दर्शकों का पूरा ध्यान मिले। डायरेक्टर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पा रंजीत ने सच में तंगलान के हर एक्शन सीक्वेंस में रहस्यमय तत्वों को बुनते हुए अपना कमाल दिखाया है। तंगलान के हर सीक्वेंस में रहस्य से भरे एलिमेंट्स हैं, जो इसे राज से भरा बनाते हैं।
- Written By: सोनाली झा

(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: डायरेक्टर पा रंजीत की अपकमिंग फिल्म तंगलान देश भर में नॉन स्टॉप सुर्खियां बना रही है। फिल्म को देखने के लिए भी दर्शकों के बीच खूब बेसब्री देखने मिल रही है। इस एक्साइटमेंट के बीच, पा रंजीत का क्रिएटिव नजरिया यह दर्शाता है कि तंगलान को दर्शकों का पूरा ध्यान मिले। फिल्म के हर फ्रेम को इतनी बारीकी और सावधानी से तैयार किया गया है कि दर्शक आसानी से उसमें खो सकते हैं।
डायरेक्टर के एक करीबी सूत्र ने बताया कि कैसे पा रंजीत तंगलान के साथ नयापन ला रहे हैं। पा रंजीत ने सच में तंगलान के हर एक्शन सीक्वेंस में रहस्यमय तत्वों को बुनते हुए अपना कमाल दिखाया है। तंगलान के हर सीक्वेंस में रहस्य से भरे एलिमेंट्स हैं, जो इसे राज से भरा बनाते हैं। जैसे ट्रेलर में कमाल का दिन-रात में होने वाला बदलाव, फिल्म में ऐसे ग्रैंड, लार्जर देन लाइफ वाले पल हैं जो दर्शकों को सीट के किनारे पर रखेंगे।
फिल्म के आकर्षण को बढ़ाते हुए, तंगलान कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) की असल कहानी पर आधारित है। यह ऐतिहासिक सेटिंग इसे काल्पनिक कहानियों से अलग बनाती है। यह फिल्म साउथ इंडियन सिनेमा की क्रिएटिविटी का एक और उदाहरण है, जो दिखाती है कि कैसे इस क्षेत्र के फिल्म मेकर्स हर बार नए आइडियाज के साथ नई और अनोखी फिल्में बनाते हैं। अपनी नई कहानी और नए दृष्टिकोण के साथ तंगलान साउथ इंडियन सिनेमा की कमाल की क्रिएटिविटी को उजागर करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Camphor: गृहक्लेश और तनाव से कैसे मिलेगा छुटकारा? घर में इन 4 स्थानों पर रखें कपूर, हो सकता है चमत्कार!
MI vs SRH: रयान रिकेल्टन ने MI के लिए जड़ा पहला शतक, वानखेड़े में किया ये ऐतिहासिक कारनामा
ममता की उम्मीद या भाजपा का उदय? इस इकलौते एग्जिट पोल में TMC को मिली बढ़त, बाकी 4 में BJP को बहुमत
स्टूडियो ग्रीन द्वारा प्रोड्यूस, तंगलान इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें चियान विक्रम, मालविका मोहनन, पार्वती थिरुवोथु और अन्य कलाकार हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन पा रंजीत ने किया है, जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर्स में पा रंजीत, के ई ज्ञानवेल राजा, ज्योति देशपांडे और जी धनंजयन का नाम शामिल हैं। जी वी प्रकाश कुमार ने इस फिल्म का म्यूजिक कंपोज किया है।
साउथ एक्टर चियान विक्रम की फिल्म तंगलान 15 अगस्त 2024 को यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। तंगलान हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। तंगलान केजीएफ की एक सच्ची कहानी है। जब केजीएफ की खोज अंग्रेजों ने की थी, उन्होंने अपने उद्देश्य के लिए इसका शोषण और लूटपाट की थी। यह फिल्म दर्शकों के लिए अनोखी अवधारणा लाने के साउथ इंडस्ट्री के चलन को आगे ले जाने वाली है। यह साउथ की एक और फिल्म है, जिसका कॉन्सेप्ट बेहद अनोखा है।
Pa ranjit has shown his magic in every action sequence of chiyan vikram film thangalaan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PMCamphor: गृहक्लेश और तनाव से कैसे मिलेगा छुटकारा? घर में इन 4 स्थानों पर रखें कपूर, हो सकता है चमत्कार!
Apr 29, 2026 | 09:45 PMMI vs SRH: रयान रिकेल्टन ने MI के लिए जड़ा पहला शतक, वानखेड़े में किया ये ऐतिहासिक कारनामा
Apr 29, 2026 | 09:38 PMममता की उम्मीद या भाजपा का उदय? इस इकलौते एग्जिट पोल में TMC को मिली बढ़त, बाकी 4 में BJP को बहुमत
Apr 29, 2026 | 09:33 PMईरानी विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन; होर्मुज संकट और सीजफायर पर हुई गहन चर्चा
Apr 29, 2026 | 09:28 PMराजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर गिरेगी गाज! अनिल चौधरी बोले- टीवी पर खेल दिखना चाहिए, ऐसी हरकतें नहीं- VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:20 PMबंगाल ने रचा इतिहास! आजादी के बाद सबसे ज्यादा मतदान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने जनता को दी बधाई
Apr 29, 2026 | 09:08 PMवीडियो गैलरी

‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM










