Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, 10 सीरीज और फिल्में होंगी रिलीज, यहां देखें लिस्ट

अक्टूबर का महीना आधा बीत गया है लेकिन बचे हुए महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट होने वाला है। 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच 10 नई फिल्में और सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं वह फ़िल्में और सीरीज कौन सी हैं और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Oct 15, 2024 | 06:42 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: सिनेमाघरों में तो इस हफ्ते ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘जिगरा’ फिल्म रिलीज हुई है। लेकिन अगर आप घर बैठे फिल्म देखने के शौकीन है, तो अक्टूबर के बचे हुए इस महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 10 सीरीज और फिल्में रिलीज होगी। अदा शर्मा की रीत सान्याल से लेकर फैब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 जैसी वेब सीरीज का नाम शामिल है। यहां देखें पूरी लिस्ट।

रीता सान्याल (14 अक्टूबर, डिज्नी प्लस हॉटस्टार)
अदा शर्मा की क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘रीता सान्याल’ 14 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। दर्शक घर बैठे इसका मजा ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आमिर खान ‘गजनी 2’ से मचाएंगे बवाल, 3 बड़ी फिल्मों का होगा एलान

सम्बंधित ख़बरें

ओटीटी पर कब रिलीज होगी धुरंधर, जानिए घर बैठे कब और कहां देख पाएंगे रणवीर सिंह की फिल्म

‘एक दीवाने की दीवानियत’ से ‘मिडिल क्लास’ तक, दिसंबर के आखिरी सप्ताह में New OTT Release

थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद ओटीटी पर आएगी ‘धुरंधर’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

Year Ender 2025: ओटीटी पर सीक्वल्स का दबदबा, फीमेल सेंट्रिक कहानियों ने जीता दर्शकों का दिल

द प्रदीप्स ऑफ पीटर्सबर्ग (17 अक्टूबर, प्राइम वीडियो)
द प्रदीप्स ऑफ पीटर्सबर्ग, अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय परिवार की कहानी है। यह भी एक जबरदस्त वेब सीरीज है। जो भारतीय दर्शकों को काफी पसंद आएगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 17 अक्टूबर को रिलीज होगी।

फैब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 (18 अक्टूबर, नेटफ्लिक्स) 
मुंबई के सेलिब्रिटी वाइफ की जिंदगी पर आधारित वेब सीरीज ‘फैब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3’ नेटफ्लिक्स पर 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

स्‍वीट बॉबी: माय कैटफिश नाइटमेयर (16 अक्टूबर, नेटफ्लिक्स)
यह सीरीज एक डॉक्यूमेंट्री है जो लंदन स्थित रेडियो होस्ट किरात अस्सी के भयावह अनुभव को बयां करती है। यह भी नेटफ्लिक्स पर 16 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

द लिंकन लॉयर सीजन 3 (17 अक्टूबर, नेटफ्लिक्स)
द लिंकन लॉयर सीजन 3, माइकल कोनेली की पांचवी किताब द गॉड्स का गिल्ट पर आधारित है। इस सीजन में हॉरर जूलियन लाकोसी का बचाव करते हुए नजर आने वाले हैं। 10 एपिसोड की यह सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर 17 अक्टूबर से रिलीज होगी।

पेरिस हैज फॉलन (18 अक्टूबर, लायनगेट्स प्ले)
पेरिस हैज फॉलन एक एक्शन थ्रिलर सीरीज है। इसमें फ्रांस की राजधानी पेरिस एक युद्ध का मैदान बन चुका है। इस कहानी को बेहद बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। यह लायनगेट्स प्ले पर 18 अक्टूबर को आप देख सकते हैं

राइवल्स (18 अक्टूबर, disney+ हॉटस्टार) 
राइवल्स नाम की वेब सीरीज 80 दशक के सत्ता संघर्ष को दिखाया गया है। यह मशहूर उपन्यास ‘रटशायर क्रॉनिकल्स’ पर आधारित है। यह disney+ हॉटस्टार पर 18 अक्टूबर को स्ट्रीम होने वाली है। घर बैठे आप उसका लुक उठा सकते हैं।

द डेविल्‍स आवर सीजन 2 (18 अक्टूबर, प्राइम वीडियो)
‘द डेविल्‍स आवर सीजन 2’ प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली यह वही वेब सीरीज है, जिसमें रात के 3:33 कुछ शैतान का समय बताया गया है। लूसी चैंबर्स और गिदोन एक खौफनाक अपराध को रोकने के लिए प्रयास करते हुए इस सीरीज में नजर आने वाले हैं।

द ऑफिस (18 अक्‍टूबर, नेटफ्ल‍िक्‍स)
द ऑफिस ऑस्ट्रेलियाई ट्विस्ट के साथ वापस आ रही है, यह पॉपुलर सीरीज का 13वां सीजन है। 8 एपिसोड की सीरीज का मजा आप घर बैठे उठा सकते हैं। यह भी प्राइम वीडियो पर 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

वुमन ऑफ द आवर (18 अक्टूबर, नेटफ्लिक्स) 
यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली एक फिल्म है डायरेक्ट अन्ना कोंड्रिक ने इसे बनाया है। इस फिल्म में चेरिल ब्रैडशॉ का रोल निभाते हुए वह नजर आने वाले हैं। 18 अक्टूबर को यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।

New ott realease this week from reeta sanyal to the devils hour season 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 06:42 PM

Topics:  

  • New OTT Release

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.