Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अजय देवगन की सिंघम अगेन से भिड़ेगें कार्तिक आर्यन  

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का महा मुकाबला अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से होगी। इतना ही नहीं गेम चेंजर और कंगुवा भी दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 02, 2024 | 12:00 PM

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं कहा जा रहा है कि 15 अगस्त को फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज होगा। इसी बीच भूल भुलैया 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 मुकाबला अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूल भुलैया 3 की शूटिंग 2 अगस्त को कंप्लीट हो जाएगी। खबर में यह भी कहा गया है कि फिल्म का टीजर मिड अगस्त में रिलीज किया जाएगा। टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीजिंग डेट से पर्दा उठ सकता है ये अंदाजा भी लगाया जा रहा है। भूल भुलैया 3 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। इससे पहले इसके दो सीजन देखने को मिले। पहले सीजन में अक्षय कुमार, विद्या बालन अहम भूमिका में थे।

भूल भुलैया के सीजन में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन ने ली। वहीं दूसरे सीजन में तब्बू कार्तिक आर्यन के साथ अहम भूमिका में नजर आई थी। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन के साथ माधुरी दीक्षित और विद्या बालन अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में नजर आएंगी।

सम्बंधित ख़बरें

कार्तिक आर्यन की फिल्म में गूंजेगी अरिजीत सिंह की आवाज, प्रीतम के म्यूजिक से बढ़ी एक्साइटमेंट

‘नागजिला’ का OTT प्लान कन्फर्म! थिएटर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर दिखेगा कार्तिक आर्यन का इच्छाधारी नाग अवतार

‘एक्टर्स के पीछे नहीं भागता…’, कार्तिक आर्यन को लेकर प्रियदर्शन का चौंकाने वाला रिएक्शन, फैंस रह गए हैरान

पहली बार बिजनेस क्लास में सफर कर रही इन्फ्लुएंसर की बगल में बैठे कार्तिक आर्यन, वीडियो हुआ वायरल

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का महा मुकाबला अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन से होगी। इतना ही नहीं गेम चेंजर और कंगुवा भी दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर रणवीर सिंह, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण का अहम किरदार होने वाला है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अहम रोल निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान ने मुंडवाया सिर, बोलीं- मैं इसे गर्व से संभालूंगी

अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था 2 अगस्त यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन की जोड़ी तब्बू के साथ बन गई है। अजय देवगन और तब्बू के अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर शांतनु माहेश्वरी और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार भी शामिल हैं। नीरज पांडे इस फिल्म के साथ अपनी पहली महाकाव्य प्रेम कहानी पेश कर रहे हैं। औरों में कहां दम था एक म्यूज़िकल रोमांटिक ड्रामा है, जो 2000 से 2023 के बीच सेट है।

Kartik aaryan bhool bhulaiyaa 3 will have a big clash with ajay devgan film singham again

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 02, 2024 | 11:10 AM

Topics:  

  • Ajay Devgan
  • Kartik Aaryan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.