जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा की फिल्म ‘जोकर 2’ भारत में दो दिन पहले होगी रिलीज
जोकिन फिनिक्स और लेडी गागा की फिल्म 'जोकर 2' के रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। वर्ल्डवाइड यह फिल्म निर्धारित समय पर ही रिलीज होगी, जबकि भारत में इसे 2 दिन पहले प्रीमियम किया जाएगा। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दर्शकों के इंतजार की घड़ी और कम हो गई है। फिल्म 'जोकर 2' इंडिया में 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: फिल्म जोकर के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में दर्शकों के इंतजार की घड़ी कम हो गई है क्योंकि भारत में फिल्म ‘जोकर 2’ तय समय से दो दिन पहले 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। वार्नर ब्रदर्स इंडिया ने इस बात का खुलासा किया है। इस फिल्म में जोकिन फिनिक्स और लेडी गागा लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन टॉड फिलिप्स ने किया है।
‘जोकर: फोली ए ड्यूक्स’ फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है, भारत में यह फिल्म तय समय से दो दिन पहले यानी 2 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी, जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म 4 अक्टूबर को रिलीज होगी। आपको बता दें कि जोकर फिल्म में जोकिन फिनिक्स ने आर्थर फ्लेक का किरदार निभाया था और वह ऑस्कर विनिंग किरदार साबित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
अवैध घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, भारत सरकार ने बांग्लादेश को सौंपी 2,680 से ज्यादा लोगों की लिस्ट, मांगा जवाब
ये भी पढ़ें- तुम्बाड 2 की शुरू हुई तैयारी, सोहम शाह के हिंट पर फैंस ने लगाया अंदाजा
जोकर के सीक्वल में आर्थर फ्लेक का साथ देने के लिए लेडी गागा भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी में क्या कुछ बदलाव किया गया है यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन दोनों की जोड़ी को लोग ऑन स्क्रीन देखने के लिए बेताब हैं यह कहा जा सकता है।
भारत में फिल्म को दो दिन पहले प्रदर्शित करने के कारण का खुलासा मेकर्स की तरफ से नहीं किया गया है, लेकिन आमतौर पर दुनियाभर में यह धारणा है कि छुट्टी के दिन फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलती है और 2 अक्टूबर भारत में पब्लिक हॉलिडे है, यही कारण हो सकता है कि मेकर्स ने भारत में फिल्म को दो दिन पहले रिलीज करने का मन बनाया होगा, ताकि बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड इस फिल्म को अच्छा कलेक्शन प्राप्त हो सके।
