हनी सिंह ने खुलेआम उड़ाया बादशाह का मजाक, बोले- ‘ऐसे लिरीक्स से तकदीर बन जाएगी…’
Honey Singh troll Badshah: पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह और बादशाह के बीच की अनबन खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर इस बार बादशाह का मजाक उड़ाया है।
- Written By: निक्की राय
हनी सिंह ने खुलेआम उड़ाया बादशाह का मजाक (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े नाम हैं। दोनों के बीच का विवाद लंबे वक्त से चला आ रहा है। पहले दोनों इशारों-इशारों में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने इस विवाद पर खुलकर बात की। दरअसल दोनों ने साथ में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। हालांकि बादशाह और हनी सिंह ने 2009 में रैप ग्रुप माफिया मुंदीर छोड़ दिया था। हाल ही में बादशाह ने कहा कि वह हनी सिंह के साथ यह फिल्म करने के लिए तैयार हैं। इन सभी बातों के बीच हनी सिंह ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बादशाह का खुलेआम मजाक बनाया गया। जानिए पूरा मामला…
हनी सिंह ने पोस्ट की स्टोरी
हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बादशाद का एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल, सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल’ 26 अक्टूबर से सोनी टीवी पर शुरू होने जा रहा है। इस बीच तीनों जजों की मस्ती एक वीडियो वायरल हो रहा है। इनमें रैपर बादशाह, विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल शामिल हैं। इसी वीडियो को हनी सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Akshaya Tritiya Daan: अक्षय तृतीया 2026 के दिन इन 4 चीजों के दान से पलट जाएगी किस्मत!
Bhooth Bangla Collection: भूत बंगला की धीमी शुरुआत, अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन किया निराशाजनक कलेक्शन
BRICS Summit: मध्य प्रदेश में सजेगा ब्रिक्स देशों का जमावड़ा, शिवराज सिंह चौहान ने इस खास शहर को चुना मेजबान
IPL 2026 में गुजरात की टीम में हुआ बड़ा बदलाव, टॉम बैंटन की जगह इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी को किया गया शामिल
हनी सिंह ने उड़ाया बादशाह का मजाक
इस वीडियो में बादशाह रैप करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा, ‘मुझे ऐसे ही लिरीक्स लिखवाने हैं बस, तकदीर बन जाएगी मेरी।’ हनी सिंह ने इस पोस्ट के साथ लाफिंग इमोजी भी शेयर किया। अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है और इस पर मजेदार कमेंट्स किए जा रहे हैं। दरअसल, दोनों के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा है, लेकिन कभी किसी ने एक-दूसरे से खुलकर सामने से बात नहीं की है। हनी सिंह के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद अभी तक बादशाह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। फैंस अब इस पर बादशाह का रिएक्शन देखने के लिए बेताब हैं।
यह भी देखें-‘पुष्पा 2’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, अल्लू अर्जुन का खास अंदाज देखकर फैंस बोले ‘नाम ही काफी है…’
हानिया के साथ जुड़ता है नाम
बता दें कि बादशाह इस समय दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कॉन्सर्ट कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में देखा गया था। इसी शो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर भी मौजूद थीं। दोनों नाम कपल के तौर पर जोड़कर देखा जाने लगा है। फैंस ऐसी अटकलें लगा रहे हैं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों ने ही इस पर कभी खुलकर बात नहीं की।
