89% कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर, सिर्फ 11% पक्के; NEET पेपर लीक के बाद खुले NTA के राज
NTA Staffing: NEET पेपर लीक विवाद के बीच NTA के internal structure का बड़ा खुलासा हुआ है। एजेंसी के 89% कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स पर हैं, जबकि केवल 11% ही स्थायी कर्मचारी हैं।
- Written By: अनन्या तिवारी
सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
NTA Permanent Staff Shortage: NEET पेपर लीक विवाद ने न केवल देश की परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के आंतरिक ढांचे की एक चौंकाने वाली हकीकत भी सामने ला दी है। करोड़ों छात्रों का भविष्य तय करने वाली इस एजेंसी का प्रबंधन और कामकाज किस तरह चल रहा है, इसे लेकर संसद में दी गई जानकारी ने सबको हैरान कर दिया है।
केवल 11% स्थायी स्टाफ
हाल ही में लोकसभा में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, NTA के कुल वर्कफोर्स का लगभग 89% हिस्सा कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों पर निर्भर है। वर्तमान में एजेंसी में कुल 221 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से केवल 24 कर्मचारी (11%) ही सरकारी प्रतिनियुक्ति पर हैं। बाकी 197 लोग अस्थायी तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग का मकड़जाल
एजेंसी के स्टाफिंग पैटर्न को देखें तो इसकी संरचना काफी अस्थिर नजर आती है। NTA में 73 लोग कॉन्ट्रैक्ट पर हैं, जिनमें सलाहकार, जनरल मैनेजर (कम्युनिकेशन), और यंग प्रोफेशनल्स शामिल हैं। वहीं, 124 कर्मचारी आउटसोर्स किए गए हैं, जो लीगल हेल्प, डेटा एनालिसिस और हाउसकीपिंग जैसे महत्वपूर्ण सपोर्ट फंक्शन संभालते हैं। इतनी संवेदनशील परीक्षाओं की जिम्मेदारी ऐसे स्टाफ के भरोसे होना, जो सीधे तौर पर एजेंसी के प्रति स्थायी जवाबदेही नहीं रखते, एक बड़ा सुरक्षा जोखिम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
शिवाजी पार्क से आज निकलेगा ठाकरे बंधुओं का अभिनंदन मोर्चा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर साझा संदेश
PMO के उस अहम इनपुट में क्या था? जिसके बाद धर्मेंद्र प्रधान को देना पड़ा इस्तीफा, जानिए अंदर की पूरी खबर
पद से ज्यादा देश का युवा जरूरी.. अमित शाह का बड़ा बयान, गिनाईं धर्मेंद्र प्रधान की 4 साल की बड़ी उपलब्धियां
47 अधिकारियों पर गिरी गाज
NEET पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद NTA ने कड़ा रुख अपनाया है। एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ न केवल विभागीय कार्रवाई की जा रही है, बल्कि क्रिमिनल केस चलाने की भी तैयारी है। यह कदम एजेंसी के भीतर फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही को खत्म करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
16 नए सीनियर पदों का सृजन
विवादों के बाद अब सरकार NTA को प्रशासनिक रूप से मजबूत करने की कोशिश कर रही है। सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत 16 नए सीनियर पद बनाए गए हैं, जिनमें 8 डायरेक्टर और 8 जॉइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा जनरल मैनेजर स्तर के 4 अन्य अधिकारियों की नियुक्ति की भी योजना है, ताकि एजेंसी के मैनेजमेंट को सुधारा जा सके।
यह भी पढ़ें थैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
करोड़ों छात्रों का भविष्य और NTA का सफर
2018 में एक स्वायत्त संस्था के तौर पर शुरू हुई NTA ने अब तक 270 से ज्यादा परीक्षाएं आयोजित की हैं, जिनमें 6.6 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। अकेले 2026 में अब तक 12 परीक्षाओं के लिए 65 लाख से ज्यादा छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इतने बड़े पैमाने पर काम करने वाली संस्था का स्थायी स्टाफ की भारी कमी से जूझना, भविष्य की परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है।
