डेडपूल एंड वूल्वरिन एक्टर करण सोनी ने की रणवीर सिंह की तारीफ, हॉलीवुड फिल्म के लिए बताया परफेक्ट
डेडपूल एंड वूल्वरिन में भारतीय मूल के एक्शन करण सोनी ने रणवीर सिंह की तारीफ की है। करण ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह मार्वल फिल्म में किस इंडियन एक्टर को देखना पसंद करेंगे। इस दौरान करण ने एक्टर रणवीर सिंह का नाम लिया। उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि रणवीर सिंह किसी भी हॉलीवुड फिल्म में अच्छा काम करेंगे। लेकिन, मेरे हिसाब से रणवीर एक फुल फ्लेज्ड मूवी स्टार की तरह दिखते हैं, जो अमेरिका में भी स्टार बन सकते हैं।
- Written By: सोनाली झा
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: डेडपूल एंड वूल्वरिन में भारतीय मूल के एक्शन करण सोनी ने टैक्सी ड्राइवर दोपिंदर की भूमिका निभाई है। करण सोनी को अपने किरदार के लिए भारत के साथ दुनिया भर के दर्शकों से काफी तारीफ मिली है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण ने बताया है कि वह किस इंडियन एक्टर को मार्वल फिल्म में देखना पसंद करेंगे। इस दौरान करण ने एक्टर रणवीर सिंह का नाम लिया।
करण ने बताया कि रणवीर सिंह को इसलिए चुनेंगे, क्योंकि रयान रेनॉल्ड्स ने उनका ज़िक्र किया था। रणवीर ने डेडपूल 2 के हिंदी वर्जन में रयान की आवाज़ दी थी। करण को लगता है कि रणवीर खलनायक के तौर पर बेहतरीन रहेंगे, क्योंकि विलेन ज़्यादा मज़ेदार होते हैं और रणवीर में इसके लिए सही एनर्जी है। रणवीर सिंह में हॉलीवुड में चमकने की क्षमता है।
करण ने आगे बताया कि मुझे लगता है कि वह किसी भी हॉलीवुड फिल्म में अच्छा काम करेंगे। लेकिन, मेरे हिसाब से वह एक फुल फ्लेज्ड मूवी स्टार की तरह दिखते हैं, जो अमेरिका में भी स्टार बन सकते हैं। मुझे करण की कहानी भी बहुत पसंद है। रणवीर ने एक अनजान शख्स के रूप में अपनी शुरुआत की और बहुत कुछ हासिल किया, खासकर भारत में जो बहुत मुश्किल है।
सम्बंधित ख़बरें
तीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
Saif Ali Khan On Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ने बदली सैफ की सोच, बोले- ‘धुरंधर से पहले और बाद का दौर अलग’
Happy Birthday Ranveer Singh: ‘शेर ए बलोच’… रणवीर सिंह के लिए अर्जुन रामपाल का दमदार बर्थडे मैसेज
Ranveer Singh: कंटेंट राइटर से बॉलीवुड के धुरंधर बनने तक का सफर, जानिए रणवीर सिंह की जिंदगी के अनसुने किस्से
करण का मानना है कि रणवीर खुद को बहुत भारतीय मानते हैं और अगर उन्हें मौका मिला तो वे भारतीय संस्कृति को इंटरनेशनल स्टेज पर लाएंगे। हाल ही में रयान रेनॉल्ड्स ने इस बारे में बात की थी कि वह रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने डेडपूल की आवाज़ हिंदी में दी है। वह बहुत मज़ेदार हैं और बहुत फिट भी हैं।
सिंह और रेनॉल्ड्स के बीच पहले से ही वर्क रिलेशनशिप हैं। रणवीर ने डेडपूल 2 के हिंदी वर्जन में डेडपूल की आवाज दी है। अपने टैलेंट और एनर्जी के लिए मशहूर रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने नेक्स्ट बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा की, जिसने ऑनलाइन सभी को उत्साहित कर दिया। उनका दमदार अभिनय हमेशा दिल जीत लेता है और कहना होगा कि अब यह हॉलीवुड तक भी पहुंच गया है।
