Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bigg Boss 18 का पहला प्रोमो रिलीज, शो के 24 घंटे में ही तजिंदर पाल सिंह बग्गा को धमकी देते दिखे रजत दलाल

सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 शुरू हो गया है। मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया है जिसमें तजिंदर पाल सिंह बग्गा और रजत दलाल लड़ते दिख रहे हैं। दोनों को बीच तांडव इतना बढ़ जाता है कि रजत उन्हें भूत बनाने की धमकी दे देते हैं।

  • By निक्की राय
Updated On: Oct 07, 2024 | 11:03 AM

Bigg Boss 18 का पहला प्रोमो रिलीज (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: कलर्स टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 18 को लेकर फैंस में बहुत क्रेज था। अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। 6 अक्टूबर को शो का आगाज हो चुका है। इस बार भी सभी के फेवरेट बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस सीजन में कुल 16 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है। अब ये 16 कंटेस्टेंट ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले हैं। मेकर्स की तरफ से शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसने पहले से ही शो को लेकर फैंस की बेसब्री को और भी बढ़ा दिया है। प्रोमों में देखा जा सकता है कि पहले 24 घंटे में ही कंटेस्टेंट रजत दलाल ने दूसरे कंटेस्टेंट से लड़ाई कर ली। साथ ही भूत बनाने की धमकी भी दे दी।

फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल ने किया पंगा

बिग बॉस सीजन 18 के इस सीजन में फेमस फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल भी शामिल हुए हैं। बता दें कि फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल काफी लंबे वक्त से विवादों में हैं। उनके बयान और लड़ाईयों से वो सुर्खियों में बने रहते हैं। यही कारण है कि रजत दलाल अपने गुस्से के चलते कई बार जेल भी जा चुके हैं। प्रोमो में रजत दलाल कहते हैं, ‘चार दिन में 4 केस लगे थे मुझ पर।’ इसी पर कंटेस्टेंट तजिंदर पाल सिंह बग्गा कहते हैं, ‘और अभी जो गाड़ी वाला सीन हुआ था।’ इस पर रजत गुस्से से बौखला जाते हैं कहते है,’पूरे भारत ने वीडियो देखी आपने बाइक गिरते हुए देख।’ इस पर तजिंदर पाल सिंह बग्गा फट से कहते हैं, ‘हां गिरते हुए देखी।’

Rajat Dalal on fire 🔥 🤣
An advice to all contestants don’t mess with rajat 🔥💪#RajatDalal #BigBoss18 pic.twitter.com/GAVe32TngB
— RAJAT DALAL OFC (@Rajat_OFC) October 6, 2024

यह भी देखें-‘बिग बॉस मराठी 5’ के विनर बने सूरज चव्हाण, ग्रैंड फिनाले में आलिया भट्ट समेत जिगरा की टीम ने मचाई धूम

रजत दलाल ने दी तजिंदर पाल सिंह बग्गा को धमकी

प्रोमों में दिखाया गया है तजिंदर पाल सिंह बग्गा और रजत दलाल के बीच काफी देर तक गरमागरम बहस होती है। इसके बाद रजत अपना आपा खो बैठते हैं और कहते हैं, ‘यहां सब देख रहे हैं, तो हिसाब से बात करो। 2 मिनट में भूत बना दूंगा।’ दरअसल हाल ही में रजत ने तेज गाड़ी चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद से वो विवादों से घिरे हुए हैं।

First promo of bigg boss 18 released within 24 hours of show rajat dalal was seen threatening tajinder pal singh bagga

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2024 | 10:45 AM

Topics:  

  • Bigg Boss 18
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

BMC Chunav: आदित्य ने संभाली शिवसेना UBT की कमान, दिया 25 साल का फाइनेंशियल ब्यौरा, कहा- नोट चोर…

2

नीट रिजल्ट में 90 को बनाया 514 और सरकारी अस्पताल के हॉस्टल में रहने लगा लड़का, जानें कैसे खुला राज

3

निशानेबाज: महान फुटबॉलर की यात्रा कैसी, फैन तरस गए, नहीं खेले मेस्सी

4

74,427 करोड़ की BMC पर कब्जे की ‘जंग’ शुरू, ठाकरे परिवार की विरासत दांव पर, महायुति भी तैयार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.