- Hindi News »
- Movies »
- Delhi Police Summons To Social Media Influencers Including Elvish Yadav Bharti Singh Case Related To Mobile App Worth Rs 500 Crore
एल्विश यादव समेत कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को दिल्ली पुलिस ने भेजा समन, 500 करोड़ के मोबाइल ऐप से जुड़ा है मामला
दिल्ली पुलिस ने रिया चक्रवर्ती, कॉमेडियन भारती सिंह और यूट्यूबर एल्विश समेत कई बड़े सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को समन भेजा है। इनपर 500 करोड़ के एक मोबाइल ऐप स्कैम का आरोप है।
- Written By: निक्की राय

एल्विश यादव समेत कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को दिल्ली पुलिस ने भेजा समन (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
दिल्ली: हाईबॉक्स मोबाइल ऐप से जुड़े घोटाले में दिल्ली पुलिस ने एल्विश यादव, भारती सिंह और रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को समन भेजा है। पुलिस इन सभी लोगों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। इस घोटाले में कई बड़े सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और यूट्यूबर का नाम सामने आ रहा है, जिन्हें दिल्ली पुलिस मे समन दिया है। इन लोगों को पर ऐसे आरोप हैं कि इंटेरेस्ट रिटर्न के बदले उन्होंने लोगों को लुभाया।
500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप
मोबाइल ऐप से जुड़े इस स्कैम में 500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया गया है। अब तक दिल्ली पुलिस को 500 से ज्यादा शिकायतें मिल चुकी हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उनके फेवरेट सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स के प्रमोशनल वीडियोज को देखकर फैंस ने इस ऐप पर अपना पैसा लगाया। इन लोगों पर 30 हजार के करीब लोगों के साथ स्कैम करने का आरोप लगा है।
यूट्यूबर्स और इंफ्लुएंसर्स के खिलाफ दर्ज मामला
कॉमेडियन भारती सिंह और यूट्यूबर एल्विश यादव, रिया चक्रवर्ती, यूट्यूबर सौरव जोशी, हर्ष लिंबाचिया, अभिषेक मल्हान, दिलराज सिंह रावत, पूरव झा, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह और अमित जैसे कई बड़े इंफ्लुएंसर्स के खिलाफ हाईबॉक्स मोबाइल ऐप के मामले में शिकायत दर्ज करवाई गई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस कमिश्नर हेमंत तिवारी ने कहा, HIBOX एक मोबाइल एप्लिकेशन ने एक प्लान के तहत घोटाला किया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारती सिंह ने दूसरे बेटे ‘काजू’ का नाम किया रिवील, तस्वीरों में छोटे भाई को गोद में लिए दिखे ‘गोला’
‘लाफ्टर शेफ 3’ के फिनाले में धमाका, कृष्णा अभिषेक की टीम ने कुकिंग बैटल में करण कुंद्रा की टीम को चटाई धूल
गोला-काजू के बाद ‘किशमिश’ के सवाल पर हंस-हंसकर लोटपोट हुईं भारती सिंह, बोलीं- बस अब बहुत हो गया
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने काजू के साथ शेयर की क्यूट फैमिली फोटो, फैंस ने लुटाया प्यार
यह भी देखें-Bigg Boss 18 का पहला प्रोमो रिलीज, शो के 24 घंटे में ही तजिंदर पाल सिंह बग्गा को धमकी देते दिखे रजत दलाल
पुलिस कमिश्नर हेमंत तिवारी ने दिया बयान
पुलिस कमिश्नर हेमंत तिवारी ने कहा, आवेदन के जरिए रोजाना 1 से 5 प्रतिशत तक का रिटर्न और महीने में 30 से 90 प्रतिशत तक का रिटर्न देने की गारंटी दी गई थी। साथ ही पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी शिवराम जो चेन्नई का रहने वाला है को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जानकारी साझा की है कि वो दो पेमेंट प्लेटफार्मों- ईजीबज और फोनपे की भी जांच कर रही है। उनका कहना है कि इन दोनों ही प्लेटफॉर्म्स ने भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन्स को सही से फॉलो नहीं किया है।
Delhi police summons to social media influencers including elvish yadav bharti singh case related to mobile app worth rs 500 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज रात मुंबई पहुंचेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, रक्षा से लेकर AI तक; PM मोदी के साथ सजेगा महामंच
Feb 16, 2026 | 03:33 PMमुंबई कोस्टल रोड पर BEST बसों का टोटा: यात्रियों ने की 100 फेरों की मांग, घंटों इंतजार से बढ़ा जनता का गुस्सा!
Feb 16, 2026 | 03:22 PMपहले इंदौर, अब हरियाणा में गंदा पानी पीने से 12 लोगों की मौत, छांयसा गांव में छाया मातम
Feb 16, 2026 | 03:17 PMजम्मू में किसानों की हुंकार, 1965 और 71 की जंग के मुआवजे पर छिड़ा संग्राम; सरकार को दिया आखिरी अल्टीमेटम!
Feb 16, 2026 | 03:17 PMभिवंडी निजामपुर मनपा का बड़ा कदम, 90 एमएलडी गंदे पानी पर होगी वैज्ञानिक प्रक्रिया
Feb 16, 2026 | 03:17 PMसोलापुर में हिट-एंड-रन, तीन कॉलेज दोस्तों की मौके पर मौत, चालक फरार
Feb 16, 2026 | 03:16 PMडॉक्टरों की मदद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक, जानें ब्रिटिश डिप्टी PM ने एआई को क्यों बताया गेम-चेंजर
Feb 16, 2026 | 03:15 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














