शाहरुख खान ने लोकार्नो फिल्मोत्सव में भव्य स्वागत के लिए प्रशंसकों को कहा धन्यवाद
शाहरुख खान ने लोकार्नो फिल्म महोत्सव में भव्य स्वागत के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद कहा है और साथ ही यह कहा कि इतनी बड़ी संख्या में एक छोटे से चौराहे पर लोगों को देखकर वह गदगद हो गए हैं। उन्हें ऐसा लग रहा था कि स्विट्जरलैंड में होने के बावजूद वह भारत में है। इन शब्दों में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने स्विट्जरलैंड में मौजूद अपने प्रशंसकों की तारीफ की है।
- Written By: अनिल सिंह
नई दिल्ली: सुपरस्टार शाहरुख खान को सिनेमा में उनके योगदान के लिए स्विट्जरलैंड में आयोजित 77वें लोकार्नो फिल्म महोत्सव में ‘पार्डो अला कैरियरा अवार्ड-लोकार्नो टूरिज्म’ या ‘करियर लेपर्ड’ से सम्मानित किया गया। शाहरुख (58) यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कलाकार हैं। उन्हें शनिवार शाम समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में पिज्जा ग्रांडे स्क्वायर पर करीब 8000 लोग थे। पुरस्कार ग्रहण करते समय अपने भाषण में शाहरुख ने दर्शकों और लोकार्नो फिल्म महोत्सव के कला निदेशक गिओना ए नाजारो को उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।
शाहरुख खान ने कहा,‘‘ इस बेहद सुंदर, सांस्कृतिक, कलात्मक शहर लोकार्नो में बाहें फैलाकर मेरा स्वागत करने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि। ये बाहें उन बाहों से बड़ी हैं जो स्क्रीन में मेरी होती है। इतने सारे लोग एक छोटे से चौराहे पर जमा हैं और इतनी गर्मी है ऐसा लग रहा है जैसे भारत में हों। मुझे यहां बुलाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछली दो शामें बहुत शानदार रहीं।” उन्होंने कहा, ‘‘ वे अद्भुत रहे, भोजन अच्छा है, मेरी इतालवी भाषा सुधर रही है और साथ ही मेरी पाक कला भी। मैं पास्ता और पिज्जा बना सकता हूं और मैं यहां लोकार्नो में इतालवी भाषा भी सीख रहा हूं।” उन्होंने कहा कि सिनेमा ‘‘हमारे दौर का सबसे सबसे गहरा और प्रभावशाली कलात्मक माध्यम है।”
ये भी पढ़ें- जॉन अब्राहम को नजरअंदाज करते हैं फिल्म निर्माता
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: 11 मई 2026 को जन्मे बच्चों का भविष्य, नेतृत्व क्षमता-शिक्षा के क्षेत्र में लहराएंगे परचम
Aaj Ka Rashifal 11 May: वृश्चिक को व्यापार में लाभ और धनु को मिलेगी राजनैतिक सफलता, जानें अपनी राशि का हाल
Maharashtra Weather: 11 मई को बेमौसम बारिश की चेतावनी, जाने कहां हागी उमस, कहां गर्मी और कहां बरसेंगे बादल
RCB के काम आई क्रुणाल पांड्या का संघर्षपूर्ण पारी, रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया
शाहरुख ने कहा कि फिल्म समारोह में ‘पार्डो अला कैरियरा अवार्ड-लोकार्नो टूरिज्म’ से सम्मानित होने के बाद वह प्रोत्साहित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘ मैं आमतौर पर ऐसे अवसरों पर नहीं जाता, मुझे नहीं पता कि लोगों से कैसे संपर्क बनाया जाता है या उनसे कैसे बात की जाती है। मुझे तो बस थोड़ी अदायगी आती है। लेकिन मैं आज रात यहां हूं और लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल के 77वें संस्करण से मैं बेहद प्रोत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।” यह पुरस्कार सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उन एक या दो कलाकार को प्रदान किया जाता है जिनके कलात्मक योगदान ने सिनेमा को नयी परिभाषा दी है। उनकी उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए फिल्मोत्सव में उनकी 2002 की हिट फिल्म ‘देवदास’ दिखायी गयी।
