लोकसभा चुनाव 2024: काराकाट सीट से हार रहे हैं पवन सिंह, जानें कितने वोटों से पीछे हैं भोजपुरी एक्टर
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 4 जून को वोटों की गिनती की जा रही है। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 12 बजे तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, भोजपुरी एक्टर करीब 25 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
मुंबई: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 4 जून यानी आज वोटों की गिनती की जा रही है। इस बार कई फिल्मी सितारें भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसमें कंगना रनौत, हेमा मालिनी, दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी, पवन सिंह और रवि किशन सामने कई सितारों के नाम शामिल हैं।
काराकाट लोकसभा सीट से पीछे हैं एक्टर
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 12 बजे तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, भोजपुरी एक्टर करीब 25 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से पवन सिंह के अलावा एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाह और महागठबंधन के उम्मीदवार राजाराम सिंह चुनाव लड़ रहे हैं।
एक्टर का करियर
पवन सिंह, एक्टर होने के साथ एक दमदार सिंगर भी हैं। सिंगर का जन्म 1986 में बिहार के जोकहरी गांव में हुआ था। पवन सिंह का साल 1997 में पहला एल्बम ‘ओढनिया वाली’ आया। साल 2008 में पवन सिंह का एल्बम ‘लॉली पॉप लागेलु’ रिलीज हुआ था। इस गाने से एक्टर रातोंरात स्टार बन गए थे। इसके बाद साल 2007 की फिल्म ‘रंगली चुनारिया तोहरे नाम में’ मेन लीड की भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
‘वोट चोरी’ के बीच हुए फरार, माल्टा में जा बसे लोकसभा चुनाव कराने वाले राजीव कुमार? सामने आ गई असलियत
लोकसभा चुनाव प्रचार पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बनी BJP, कांग्रेस भी पीछे नहीं; ADR रिपोर्ट में खुलासा
Anti-minority Hate Speech: अल्पसंख्यकों के खिलाफ हेट स्पीच में बीजेपी अव्वल, रिपोर्ट ने बढ़ाई मोदी की टेंशन
कहीं कम न हो जाए भाजपा की एक और सीट, हाईकोर्ट पहुंचा भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद की जीत का मामला
अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप में थे एक्टर
पवन सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। साल 2014 में पवन सिंह ने नीलम सिंह से शादी की थी। शादी के एक साल बाद उनकी पत्नी में खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद एक्टर काफी वक्त तक भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ रिलेशनशिप में रहे। हालांकि पवन सिंह ने अचानक से साल 2018 में ज्योति सिंह से शादी किया।
