Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऑस्ट्रेलिया की संसद में बजेगा बॉलीवुड का डंका, रानी मुखर्जी और करण जौहर को संबोधन का न्योता

अभिनेत्री रानी मुखर्जी और फिल्म निर्देशक करण जौहर मेलबर्न में 15वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) से पहले ऑस्ट्रेलिया की संसद को संबोधित करेंगे। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Aug 12, 2024 | 03:56 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: आईएफएफएम से पहले करण जौहर और रानी मुखर्जी ऑस्ट्रेलिया की संसद को संबोधित करेंगे। करण जौहर और उनके निर्देशन में बनी ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ तथा ‘कभी अलविदा न कहना’ में उनके साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री रानी मुखर्जी 13 अगस्त को संसद को संबोधित करेंगी। मेलबर्न में 15 से 25 अगस्त तक आयोजित होने वाले आईएफएफएम में विविध प्रकार की फिल्में दिखाई जाएंगी जो भारतीय सिनेमा की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करेंगी।

मुख्य भाषण के दौरान मशहूर हस्तियां, ऑस्ट्रेलिया की संसद के सदस्य और विभिन्न मंत्री उपस्थित रहेंगे, जो भारतीय सिनेमा के वैश्विक प्रभाव और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करेंगे। मुखर्जी ने कहा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की संसद में भारत के फिल्म जगत की ओर से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने पर गर्व है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘यह भारत के फिल्म जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और सिनेमा के जरिए ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बढ़ते सांस्कृतिक संबंधों पर भाषण देना मेरे लिए सम्मान की बात होगी।”

ये भी पढ़ें- मुफासा के लिए आर्यन और अबराम के साथ आवाज देंगे शाहरुख खान

सम्बंधित ख़बरें

Karan Johar ने दी खुशखबरी, ‘चांद मेरा दिल’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, लक्ष्य-अनन्या की जोड़ी पर टिकी निगाहें

Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान

‘आने वाले महीने…’, पीएम अल्बानीज ने ऑस्ट्रेलिया को किया संबधित; मुश्किल वक्त में एकजुटता की अपील

करण जौहर हुए ‘धुरंधर 2’ के दीवाने, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर लुटाया प्यार, बोले- तू क्या है यार?

इस पर जौहर ने कहा कि भारतीय सिनेमा की अविश्वसनीय यात्रा का जश्न मनाने के लिए आयोजित इस ‘‘ऐतिहासिक समारोह” में भाषण के लिए आमंत्रित किए जाने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह देखना अविश्वसनीय है कि फिल्म के लिए हम जो कहानियां रचते हैं, उन्हें इतनी दूर तक पंसद किया जाता है और यह क्षण भारतीय सिनेमा के सांस्कृतिक प्रभाव के विस्तार का प्रमाण है। इस आमंत्रण और मुझे सिनेमा जगत का प्रतिनिधित्व करने का मौका देने के लिए मैं सदन और सांसदों का आभारी हूं।”

Karan johar and rani mukharjee to adress parliament of australia before 15th iffm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 12, 2024 | 03:56 PM

Topics:  

  • Australia
  • Karan Johar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.