प्रेग्नेंट देवोलीना का वीडियो देख आ जाएगी हंसी, 3 महीने में ही हुआ बुरा हाल
टीवी की गोपी बहू जल्द ही मां बनने वाली हैं वह प्रेगनेंसी के तीसरे महीने में हैं लेकिन इस समय उनका एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। जिस पर लोग उन्हें सलाह देते हुए भी नजर आए हैं आइए जानते हैं क्या है माजरा।
- Written By: अनिल सिंह
मुंबई: एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस देवोलीना इस समय चर्चा में आ गई हैं। दरअसल देवोलीना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उनके वीडियो पर लोगों की हंसी छूट रही है। लेकिन लोग उन्हें सलाह देते हुए भी नजर आ रहे हैं। प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने ही उन्हें सलाह की जरूरत क्यों पड़ी। आइए जानते हैं क्या है माजरा।
देवोलीना टीवी की बेहतरीन अदाकारा हैं। लेकिन इस समय वह प्रेग्नेंट हैं। वह जल्दी मां बनने वाली हैं। इसी बीच देवोलीना ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। दरअसल देवोलीना ने इस वीडियो में अपना एक्सपीरियंस साझा किया है कि इस पीरियड में उन्हें बेहद ज्यादा थकान महसूस हो रही है। जिसके बारे में उन्हें पहले किसी ने नहीं बताया था। वीडियो काफी फनी है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि ऐक्ट्रेस अपने मुश्किल भरे दौर को फनी अंदाज में बयां कर रही है और यही लोगों की हंसी का कारण बन गया है।
ये भी पढ़ें- रेखा से शादी करना चाहते थे सलमान खान, खुद एक्टर ने कबूल की ये बात
सम्बंधित ख़बरें
तेज आंधी में उड़ने से बचने के लिए चचा ने पकड़ा पेट्रोल पंप का पिलर, मजेदार वीडियो वायरल
स्कूल जाने से बचने के लिए बच्चे ने किया ‘कुंभकरण’ अवतार, उठाने पहुंचे बैंड वाले; वीडियो वायरल
AMU में ‘3 Idiots’ स्टाइल स्पीच से छाया अफ्रीकी छात्र, हिंदी में भाषण सुन झूम उठे स्टूडेंट्स
Viral Mock Interview Video: AC तेज करने की मांग पड़ी भारी, उम्मीदवार के उड़ गए होश
वीडियो में वह तेजी से बैठते हुए भी नजर आ रही हैं। जिस पर लोग उन्हें सलाह भी दे रहे हैं कि प्रेगनेंसी के दौर में उन्हें इस तरह झटके से नहीं बैठना चाहिए। यह उनके लिए नुकसान देह और मुश्किल भरा साबित हो सकता है। देवोलीना ने कई टीवी सीरियल में काम किया है। गोपी बहू के तौर पर उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। इतना ही नहीं वह टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आ चुकी है। हाल ही में उन्होंने अपने ही जिम ट्रेनर से शादी की थी। फिलहाल दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों अपने घर में नन्हे मेहमान के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
