सिटाडेल हनी बनी का अनसीन वीडियो देख हैरान हुए फैंस, देसी गर्ल के पिता बने हैं वरुण धवन
सिटाडेल हनी बनी, सिटाडेल मूल के अमेरिकी संस्करण के हिंदी वर्जन में वरुण धवन और समांथा रुथ प्रभु अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं, लेकिन ताजा वीडियो में प्रियंका चोपड़ा वरुण धवन को अपना पिता कहते हुए नजर आई हैं।
- Written By: अनिल सिंह
सिटाडेल हनी बनी में वरुण धवन ने निभाया है प्रियंका चोपड़ा के पिता का किरदार
मुंबई: सिटाडेल के मूल अमेरिकी संस्करण के हिंदी वर्जन ‘सिटाडेल हनी बनी’ में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। जिसका डायरेक्शन राज और कृष्णा डीके कर रहे हैं। हाल ही में वरुण धवन ने इस सीरीज से जुड़ा एक ताजा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है जो इस समय चर्चा में आ गया है। इस वीडियो की वजह से इस सीरीज को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।
वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘राही गंभीर’, दरअसल यह सीरीज में वरुण धवन के किरदार का नाम है जो सिटाडेल हनी बनी में वह निभा रहे हैं। यह वीडियो उनका इंट्रोडक्टरी वीडियो है। लेकिन वीडियो में सबसे खास बात यह है कि यहां प्रियंका चोपड़ा एक बच्चे से बात कर रही है और बता रही है कि उनके ग्रैंडफादर बहुत स्ट्रांग पर्सन हैं। जिस पर एक शख्स उनसे पूछता है कि क्या रही गंभीर, लेकिन वह तो टेररिस्ट है। तब प्रियंका चोपड़ा कहती है कि वह मेरे पिता हैं। यह वीडियो बेहद इमोशनल है और सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोग वरुण धवन और प्रियंका चोपड़ा की तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- सलमान खान की एक्स सोमी ने किया खुलासा, बोलीं- उन्हें नहीं पता था बिश्नोई समुदाय…
सम्बंधित ख़बरें
Karan Johar के फैसले ने बढ़ाई इंडस्ट्री की टेंशन, एक कदम से मचा सोशल मीडिया पर बवाल
Varanasi Update: 1200 करोड़ की ‘वाराणसी’ के सेट से लीक हुई तस्वीर, उग्रभट्टी गुफाओं का भव्य सीन देख चौंके फैंस
‘बहुत मेहनत लगी होगी इसे बिगाड़ने में’, Varun Dhawan के नए गाने ‘चुनरी-चुनरी 2.0’ पर जमकर हो रही ट्रोलिंग
Varanasi Update: वाराणसी की शूटिंग में जुटे महेश बाबू, स्पेशल सॉन्ग से जुड़े नए अपडेट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह
इस वीडियो से इतना पता जरूर चल जाता है कि सीरीज में वरुण धवन ने प्रियंका चोपड़ा के पिता का किरदार निभाया है, जिसे देखने के लिए अब दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। कमेंट सेक्शन में आप देख सकते हैं कि दर्शकों ने कमेंट्स के माध्यम से अपनी बेताबी भी जाहिर की है। सिटाडेल हनी बनी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हु था। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता वरुण धवन और समांथा ने प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। इतना ही नहीं सिटाडेल हनी बनी के ट्रेलर को देखने के बाद दर्शक सीरीज के प्रीमियर होने का इंतजार कर रहे हैं।
